Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बारिश से मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा:प्रशासन ने घाटों पर निगरानी बढ़ाई, अलर्ट जारी किया

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में रविवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और घाटों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी के घाट किनारे अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी अभी सीढ़ियों के ऊपर नहीं आया है, लेकिन जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। ऐसे में घाट पर आने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नदी में पानी बढ़ने से घाट किनारे के दुकानदार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी के तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने से मना किया है। यदि मध्य प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश जारी रहती है, तो मंदाकिनी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। दूसरी ओर, लगातार हो रही इस बारिश को किसान फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसान मेवालाल ने जानकारी दी कि बारिश से धान, ज्वार, बाजरा और अरहर की फसल को काफी लाभ मिलेगा। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय हुई बारिश धान की फसल के लिए खाद का काम करेगी, जिससे खरीफ फसलों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में घाटों के किनारे जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा का रौद्र रूप: काशी के सभी घाट डूबे:5 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर; मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूबा
    Next Article
    नाग पंचमी और सावन का सोमवार, शिवालयों में उमड़े भक्त:आनंदेश्वर मंदिर में रात 2 बजे खुले कपाट, सुबह 6 बजे तक 30 हजार भक्तों ने किए दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment