Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

    1 hour from now

    1

    0

    (हरिंदर मिश्रा) यरूशलम, 16 अगस्त इज़राइल में भारतीय समुदाय ने जाफा के सेंट एंथनी गिरजाघर में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन करके देश के साथ अपने गहरे जुड़ाव को दर्शाया। शनिवार को गिरजाघर में कोंकणी समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह में भारतीय कोंकणी समुदाय के लोगों ने कन्नड़, कोंकणी, गोअन और हिंदी भाषाओं में शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारत के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दिखाया, जिससे स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण हो गया।भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह ने फादर संतोष लोबो और गिरजाघर समुदाय के अन्य प्रमुख सदस्यों के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया। सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए भारत-इजराइल संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर जोर दिया और प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के बीच ‘एक जीवंत सेतु’ बताया।बताया जा रहा है कि इजराइली अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में 40,000 से अधिक भारतीय काम कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी संख्या में अन्य भारतीय भी वहां के कार्यबल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। इजराइल में भारतीय गोरखा समुदाय के सदस्यों ने भी गर्व और एकजुटता के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।कार्यक्रम में प्रथम सचिव गरिका तेजेश्वर ने तिरंगा फहराया और इजराइल में काम कर रहे भारतीय देखभाल कर्मियों के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tripura में BJP और TMP गठबंधन वार्ता जारी, Manik Saha बोले- विकल्प खुले हैं
    Next Article
    Sicily के संग्रहालय से Antonello da Messina की 4 पेंटिंग चोरी हुईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment