Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु में सड़क पर कैब का इंतजार कर रही महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    बेंगलुरु, 28 जुलाई बेंगलुरु में सड़क पर कैब का इंतजार कर रही एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राममूर्ति नगर के ‘एनआरआई लेआउट’ निवासी फल विक्रेता विजय राघव (42) के रूप में हुई है।पुलिस ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी का दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने 27 जुलाई को ‘इंस्टाग्राम’ पर आपबीती साझा की। महिला ने आरोप लगाया कि स्कूटर सवार एक व्यक्ति उसके पास आकर अभद्र टिप्पणियां करने लगा और धन के बदले यौन संबंध बनाने की बात कहने लगा।पुलिस ने बताया कि महिला राममूर्ति नगर में कैब का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने उस पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। महिला ने निडर होकर उसका मुकाबला किया और अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकतों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जब महिला ने पुलिस को फोन करने की चेतावनी दी, तब आरोपी वहां से भाग निकला।महिला ने बाद में आरोपी की पहचान में मदद के लिए उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘एक महिला होने के नाते मुझे यह अधिकार है कि मैं बिना किसी डर के अपनी कैब का इंतजार कर सकूं। मुझे किसी वस्तु की तरह न समझा जाए या पैसों के लिए कोई प्रस्ताव न दिया जाए।उसकी बातें डराने वाली और अपमानजनक थीं, जिससे मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी।’’ शिकायतकर्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार को सामान्य मानकर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उसने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उसने आम लोगों से भी इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।वीडियो सोशल मीडिया पर प्रस्तारित होने और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर हुआ जलभराव
    Next Article
    उच्चतम न्यायालय ने बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 18 साल से कम उम्र के प्रदर्शनकारी छात्रों को रिहा करने का आदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment