Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलूरु- पुणे के लिए अयोध्या स सीधी विमान सेवा जल्द:अकासा और इंडिगो एयर लाइंस को DGCA से अप्रूवल मिला

    21 hours ago

    1

    0

    अयोध्या से हवाई यातायात से देश के दो बड़े शहरों को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए दोनों शहरों के लिए दो नये विमानों का संचालन होने जा रहा है। इनमें अकासा एयर बेंगलूरु और दूसरी इंडिगो एयर लाइंस पुणे के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारियों में जुट गई है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या के निदेशक धीरेंद्र सिंह के अनुसार अयोध्या को विश्व स्तर पर जोड़ने का प्रयास है। अयोध्या को कई अन्य शहरों से जोड़ने के लिए सभी एयर लाइनों से बातचीत कर संभावनाओं की तलाश जारी है, ताकि देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के अलावा अन्य यात्री भी भगवान श्रीराम की नगरी पहुंच सकें। एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद से पुणे के लिए यह पहला विमान होगा इसके बाद अब अयोध्या से से पुणे (महाराष्ट्र) के लिए भी हवाई यात्रा आसान हो सकेगी।इस शहर के लिए निमान सेवा की आवश्यकता तेजी से महसूस हो रही थी।इन शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन मार्च माह के अंत में होगा। एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद से पुणे के लिए यह पहला विमान होगा। उड़ानों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी इन विमानों के संचालन के लिए इंडिगो व आकासा एयर ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अप्रूवल लिया है। डीजीसीए नागरिक उड्डयन क्षेत्र का नियामक निकाय है, जो मुख्य रूप से सुरक्षा संबंधी मामलों को देखता है। इन दोनों विमानों का संचालन शुरू होने से उड़ानों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। वर्तमान में यहां से कुल 8 विमानों का संचालन अलग-अलग शहरों के लिए हो रहा है। इनका आगमन व प्रस्थान मिला कर कुल 16 उड़ानें संचालित हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। इसके पहले चरण में दो उड़ानों से हवाई यात्रा हुई, जो दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित हो रही थीं। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अगले कुछ दिनों तक छह उड़ानें संचालित होने लगीं। फरवरी 2024 में उड़ानों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई। इसी तरह धीरे-धीरे विमानों की संख्या बढ़ कर 14 पहुंच गई और आगमन व प्रस्थान मिला कर कुल 28 उड़ानें होने लगीं, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद व हिसार जैसे कई शहरों से जुड़ती हैं। दरभंगा, कोलकाता, पटना और जयपुर की उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया हालांकि कुछ एयरलाइनों ने परिचालन कारणों से कई शहरों जैसे दरभंगा, कोलकाता, पटना और जयपुर की उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया। इसके बाद जुलाई 2025 में फ्लाइट की संख्या घट कर आठ हो गई। वर्तमान में यहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं हिसार के लिए विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं। इसमें इंडिगो की पांच, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा, एलाइंस एयर आ एक-एक विमान शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:खाने में नींद की गोली दी, सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा, दोनों गिरफ्तार
    Next Article
    बीहड़ वाली दरगाह बेदखली मामले में आज हुई सुनवाई:अदालत ने 20 फरवरी तक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment