Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में लाखों की चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर-नकदी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में हुई लाखों की ब्लाइंड चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। यह वारदात 5 फरवरी 2026 को हुई थी, जब पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। 6 फरवरी 2026 को जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले भी तोड़े गए थे। अलमारी में रखे लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 25 हजार रुपये नगदी चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने तुरंत शहर कोतवाली थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कीं और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज में दिखी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और उससे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद सोनी, निवासी भरतपुरम, थाना मिल एरिया के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज का बोझ बहुत बढ़ गया था। कर्ज चुकाने के लिए वह मोहल्लों में फेरी वाले का काम करता था। फेरी के दौरान उसने साकेत नगर में एक घर का मुख्य दरवाजा बंद देखा और पता चला कि घर वाले शादी में गए हुए हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने रात में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य विवाद पर ब्रजेश पाठक बोले- चोटी खींचना महाअपराध है:जिसने भी खींची उसे महापाप लगेगा; सबकुछ लिखा जा रहा है
    Next Article
    प्रधान पति ने बीएलओ से की अभद्रता, फाड़े 27 फॉर्म:एसआईआर फॉर्म में कमी का नोटिस देने पर हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment