Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के 22 बॉल पर 5 विकेट:टेस्ट की पहली गेंद पर चौथी बार विकेट लिया; बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट

    8 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेले जा हे दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने 22 बॉल में 5 विकेट ले लिए। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट किया। ऐसा चौथी बार हुआ जब स्टार्क ने मैच की पहली बॉल पर विकेट लिया हो। स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसके चलते बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर सिमट गई। पहली गेंद पर विकेट, 42 मिनट में 5 बैटर्स आउट ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार्क ने पहली गेंद पर शादमान इस्लाम को स्लिप में कैच कराया। इसके बाद उन्होंने तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो को लगातार गेंदों पर आउट किया। तंजीद बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और तीसरी स्लिप में कैच हो गए। अगली गेंद पर शांतो LBW हो गए। इसके बाद स्टार्क ने मोमिनुल हक और लिटन दास को भी पवेलियन भेज दिया। इस तरह उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट पूरे कर लिए। स्टार्क ने करीब 42 मिनट में अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है। बाद में उन्होंने शोरिफुल इस्लाम को आउट कर अपना छठा विकेट भी हासिल किया। टेस्ट की पहली गेंद पर चौथी बार विकेट स्टार्क ने शादमान को पहली गेंद पर आउट करके टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह अब टेस्ट मैच की पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में श्रीलंका, 2021 में इंग्लैंड और 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लिया था। उनसे पहले वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिन्स ने टेस्ट की पहली गेंद पर तीन बार विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। सबसे कम गेंदों में छठा फास्टेस्ट फाइव-विकेट हॉल मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फाइव-विकेट हॉल की सूची में छठे स्थान पर जगह बनाई। हालांकि, सबसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी स्टार्क के ही नाम है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट लिए थे। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के एर्नी टोशैक और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा स्कॉट बोलैंड और शेन वॉटसन भी शामिल हैं। टोशैक ने 1947 में भारत के खिलाफ 19 गेंदों में 5 विकेट लिए थे, जबकि ब्रॉड और बोलैंड ने भी 19-19 गेंदों में यह कारनामा किया। शेन वॉटसन ने 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 गेंदों में 5 विकेट पूरे किए थे। डेल स्टेन को पीछे छोड़ा, 441 टेस्ट विकेट बांग्लादेश के खिलाफ पांचवां विकेट लेते ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद छठा विकेट लेने के साथ उनके नाम 441 टेस्ट विकेट हो गए। स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। उन्होंने 107 टेस्ट में 441 विकेट लिए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। कमिंस ने मुशफिकुर को बोल्ड किया स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया। कमिंस की गेंद पिच पर पड़ने के बाद अंदर आई और बल्ले-पैड के बीच से निकलकर सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी। कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला। 39 रन पर 9 विकेट, आखिरी जोड़ी ने 25 रन की साझेदारी की बांग्लादेश की पारी एक समय 39 रन पर 9 विकेट हो गई थी। उसके चार बल्लेबाज- शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास खाता भी नहीं खोल सके। मुशफिकुर रहीम ने 5 और मेहदी हसन मिराज ने 11 रन बनाए। इसके बाद तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़े। शोरिफुल ने 19 गेंदों पर 14 रन बनाए, जबकि तैजुल 11 रन पर नाबाद रहे। इससे बांग्लादेश 50 के पार पहुंच सका और पूरी टीम 34 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हुई। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 9 विकेट से हराया इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत दर्ज की थी। स्टार्क ने अश्विन को पीछे छोड़ा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क के तीनों फॉर्मेट में कुल 767 इंटरनेशनल विकेट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के रविचंद्रन अश्विन के 765 विकेट को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। चामिंडा वास 761 विकेट के साथ 13वें स्थान पर हैं। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की खबर पढ़ें… भारत घर से बाहर 300वां टेस्ट खेलेगा, सिर्फ 64 जीते:श्रीलंका के खिलाफ मैच कल से, कुलदीप की जगह सारांश डेब्यू कर सकते हैं भारत कल (23 अगस्त) से घर से बाहर 300वां टेस्ट मैच खेलने जा रही है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रहे इस मैच को जीतकर इंडिया सबसे ज्यादा जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा। अभी दोनों के पास 187-187 जीत हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कल से:गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश जैन डेब्यू कर सकते हैं
    Next Article
    वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में त्रिसा-गायत्री का सेमीफाइनल मैच आज:वर्ल्ड नंबर-1 चीन की शेंग शू-टैन निंग से मुकाबला; हेड टू हेड में भारतीय जोड़ी पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment