Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कल से:गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश जैन डेब्यू कर सकते हैं

    12 hours ago

    1

    0

    भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में खेला जाएगा। गॉल में 165 रन से जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब भारत की नजर सीरीज 2-0 से जीतने और तीन साल बाद विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी टेस्ट सीरीज जीती थी। कप्तान शुभमन गिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में अभी 2,993 रन हैं। वह 7 रन बनाते ही 3,000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा गिल 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं और 3 छक्के लगाते ही 50 छक्के पूरे कर लेंगे। जायसवाल पर भी बड़ी पारी का दबाव ओपनर यशस्वी जायसवाल भी लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनकी पिछली 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक आया है। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में जायसवाल तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की शॉर्ट गेंद पर कट खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे कैच हो गए थे। कोलंबो के नेट्स में उन्होंने इस शॉट पर भी काम किया। भारतीय तेज गेंदबाजों और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर उन्हें कट खेलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल ने कई गेंदें छोड़कर जवाब दिया। कुलदीप या सारांश, तीसरे स्पिनर पर फैसला बाकी भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा चयन सवाल तीसरे स्पिनर को लेकर है। गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट लिया। वह टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे। दूसरे टेस्ट में उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका मिलने की संभावना है। उन्होंने शुक्रवार को नेट्स में लंबा स्पेल किया और शुभमन गिल तथा ऋषभ पंत को गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए सारांश को मौका मिल सकता है। हालांकि कुलदीप को बाहर करना अभी तय नहीं है। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतेले ने उनका बचाव किया है। उनका कहना है कि एक मैच के प्रदर्शन से किसी खिलाड़ी का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। कुलदीप ने गॉल में मैच की जरूरत के अनुसार अपनी गेंदबाजी की दिशा और ट्रैजेक्टरी बदलने की कोशिश की थी। अंतिम फैसला पिच और टीम कॉम्बिनेशन को देखकर होगा। सुथार पर फिर रहेंगी नजरें गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। कोलंबो की पिच भी मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की मदद कर सकती है। ऐसे में सुथार के साथ रवींद्र जडेजा की भूमिका अहम होगी। जडेजा के पास भी दो रिकॉर्ड बनाने का मौका रवींद्र जडेजा इस टेस्ट में दो व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 399 चौके हैं। एक चौका लगाते ही वह 400 चौके पूरे कर लेंगे। वहीं जडेजा 49 टेस्ट कैच भी ले चुके हैं। एक कैच और लेते ही उनके 50 टेस्ट कैच पूरे हो जाएंगे। भारत की नजर 2-0 की जीत पर गॉल में जीत के बाद भारत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में 53.33% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। अगर भारत कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करता है तो उसके WTC पॉइंट्स प्रतिशत 57.58 तक पहुंच सकते हैं और टीम के चौथे स्थान पर जाने की संभावना बनेगी। भारत ने श्रीलंका से 23 टेस्ट जीते भारत के खिलाफ श्रीलंका का टेस्ट रिकॉर्ड भी कमजोर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 47 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने 23 और श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। कोलंबो की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को फायदा सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ सकती है और पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच सूखने लगेगी, जिससे स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा। --------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय कुमार 1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे:सैफ अली खान ने संभाला; खुले दरवाजे की वजह से बिगड़ा बैलेंस
    Next Article
    बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के 22 बॉल पर 5 विकेट:टेस्ट की पहली गेंद पर चौथी बार विकेट लिया; बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment