Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 437 रन का टारगेट दिया:सिलहट टेस्ट में मुशफिकुर की सेंचुरी, लिटन-जॉय की फिफ्टी; खुर्रम को 4 विकेट

    9 hours ago

    1

    0

    सिलहट टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली। सोमवार को मुशफिकुर रहीम की 137 रन की पारी की बदौलत टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने पहली पारी 278 रन बनाए थे। लिटन ने पहली पारी में सेंचुरी लगाई थी। पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 232 रन ही बना सका था। बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली और टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बना डाले। मुशफिकुर के अलावा महमूदुल हसन जॉय और लिटन दास ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद दोनों पारी में 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने 115 रन पर 4 विकेट गंवाए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। खुर्रम शहजाद ने नजमुल हुसैन शांतो को 15 रन पर LBW आउट कर दिया। उस समय टीम का स्कोर 115 रन पर चार विकेट था। इसके बाद मुशफिकुर ने पारी संभाली। उन्होंने 233 गेंदों में 137 रन बनाए। 12 चौके और एक छक्का लगाया। वह 103वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उनकी इस पारी से बांग्लादेश की कुल बढ़त 436 रन तक पहुंच गई। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरी पारी में तीसरा शतक रहा। मुशफिकुर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने गेंद को शरीर के पास खेला और जोखिम से बचते हुए रन बनाए। बाद में उन्होंने कवर ड्राइव, स्क्वायर कट और स्लॉग स्वीप जैसे शॉट भी लगाए। पाकिस्तान के गेंदबाज फुल लेंथ पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे। लिटन की फिफ्टी पहली पारी में शतक लगाने वाले लिटन दास ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने मुश्किल हालात में तेज बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 69 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने गेंद को अच्छे टाइमिंग के साथ खेला। लिटन को एक बार जीवनदान भी मिला। बाबर आजम शॉर्ट मिडविकेट से सीधे थ्रो पर स्टंप नहीं लगा सके, जबकि लिटन क्रीज से बाहर थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी आगे बढ़ाई। हालांकि, लिटन की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। हसन अली की गेंद पर उन्होंने अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद फ्लाई स्लिप में सऊद शकील के हाथों में चली गई। शांतो महज 2 रन ही जोड़ सके बांग्लादेश ने दिन के पहले घंटे में नजमुल हसन शांतो का विकेट गंवा दिया था। शांतो अपनी पारी में महज 2 रन ही जोड़ सके। उन्हें खुर्रम शहजाद ने LBW किया। खुर्रम ने चौथे स्टंप लाइन पर लेंथ बॉल डाली, जो तेजी से अंदर आई और नीचे रही। शांतो पहले से मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन गेंद सीधे उनके फ्रंट पैड पर लगी। पाकिस्तान ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। शांतो ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी। शांतो 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक दिन पहले वे 13 रन पर नाबाद लौटे थे। --------------------------------------------------- सिलहट टेस्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. दूसरा दिन- पाकिस्तान पहली पारी में 232 पर ऑलआउट, बांग्लादेश 110/3 बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 156 रन की बढ़त बना ली है। सिलहट में मेजबान टीम ने रविवार को स्टंप्स तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 110 रन बना डाले हैं। महमूदुल हसन ने 52 रन की पारी खेली। इससे पहले पाकिस्तान पहली पारी को 232 रन पर ऑलआउट हो गया और मेजबान टीम को 46 रन की बढ़त मिली। पढ़ें पूरी खबर 2. पहला दिन- हसन अली के सिर में चोट, स्ट्रेचर पर बाहर गए; ठीक होने पर दोबारा गेंदबाजी की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के दौरान सिर पर चोट गई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-श्रीलंका के बीच अगस्त में खेले जाएंगे 2 टेस्ट मैच:15-27 अगस्त के बीच मैचों के लिए विंडो तैयार; टी-20 सीरीज पर संशय बरकरार
    Next Article
    क्या प्लेऑफ में जगह बना पाएगी SRH की टीम:आज चेन्नई से मुकाबला; ईशान के परफॉर्मेंस पर होगी नजर, वे अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment