Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या प्लेऑफ में जगह बना पाएगी SRH की टीम:आज चेन्नई से मुकाबला; ईशान के परफॉर्मेंस पर होगी नजर, वे अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर

    9 hours ago

    1

    0

    IPL के 63वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे, जबकि हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की थी। टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई थी, जो उसका सबसे छोटा स्कोर रहा। उस मैच में ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में आज के मैच में ईशान की परफॉर्मेंस पर खास नजर रहेगी। ईशान अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर हैदराबाद के लिए इस सीजन में ईशान ने 12 मैचों में 420 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.84 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। इस सीजन में अबतक उन्होंने 42 चौके और 23 छक्के मारे हैं। ईशान अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। वहीं, पंजाब के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की थी। 14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के जड़े थे। अंडर-19 कप्तानी से IPL स्टार बनने तक साल 2016 में ईशान किशन को भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम की कप्तानी मिली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और यहीं से उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरा। इसके बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जहां उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें क्रिकेट जगत का बड़ा सितारा बना दिया। आईपीएल 2020 में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचाया। इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए बड़े रिकॉर्ड ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला टी-20 मैच खेलते हुए ही अर्धशतक जड़कर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया। ईशान ने सिर्फ 126 गेंदों में 210 रन बनाकर वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया। ईशान को बिहार सरकार ने दिया था 1 करोड़ का इनाम भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत में बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन की शानदार भूमिका रही है। ईशान किशन के पटना पहुंचने पर चीफ मिनिस्टर सेक्रेट्रिएट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ईशान को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, उन्हें एक खास मेमेंटो भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 437 रन का टारगेट दिया:सिलहट टेस्ट में मुशफिकुर की सेंचुरी, लिटन-जॉय की फिफ्टी; खुर्रम को 4 विकेट
    Next Article
    CSK vs SRH Live Score: चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी परीक्षा, थोड़ी देर में टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment