Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश से पिछले 9 मैच नहीं हारा भारत:एशियाड विमेंस क्रिकेट में आज सेमीफाइनल मुकाबला; जीते तो गोल्ड के लिए खेलेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया आज जीती तो 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच खेलेगी। टी-20 इंटरनेशनल में 25 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है। इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं। वहीं बांग्लादेश को सिर्फ 3 जीत मिली है। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ आखिरी जीत जुलाई 2023 में मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 9 मुकाबलों में बांग्लादेश को हराया। शेफाली-चरणी इस साल भारत की टॉप प्लेयर्स शेफाली वर्मा ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 22 मैच में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 715 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 15 गेंद में नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में श्री चरणी टीम की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 21 मैच में 5.92 की इकोनॉमी से रन देते हुए 43 विकेट लिए हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बांग्लादेश को सोभना मोस्तरी और मारुफा अक्तर से उम्मीदें बांग्लादेश की सोभना मोस्तरी ने इस साल 23 मैच में 568 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 59 रन रहा। गेंदबाजी में मारुफा अक्तर ने 20 मैच में 24 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.49 रही। उन्होंने पिछले 6 टी-20 में हर मैच में कम से कम एक विकेट निकालें हैं। बांग्लादेश के लिए डॉट बल्ला बना परेशानी बांग्लादेश की बल्लेबाजी में डॉट बॉल बड़ी परेशानी बनी हुई है। एशिया कप सेमीफाइनल में टीम ने भारत के खिलाफ 64 गेंद पर रन नहीं बनाए थे। यह मैच भारत ने 40 रन से जीता था। दोनों टीमों की पॉसिबल-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा। बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, जुऐरिया फर्डूस, सोभना मोस्तरी, शर्मिन अक्तर, शोर्ना अक्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अक्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है
    Next Article
    एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का:सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सेमीफाइनल में; भारतीय महिला हॉकी टीम 19-0 से जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment