Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश सिलहट टेस्ट जीत से 3 विकेट दूर:तैजुल ने 4 विकेट झटके, रिजवान 75 रन बनाकर नाबाद; कप्तान शान मसूद की फिफ्टी

    22 hours ago

    1

    0

    सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 316 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 121 रन बनाने हैं। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इसके बाद 30 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 75 रन पर नाबाद हैं, जबकि साजिद खान 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। रिजवान और सलमान के बीच शतकीय साझेदारी पाकिस्तान 162 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद रिजवान और सलमान आगा के बीच छठवें विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई। स्पिनर तैजुल ने सलमान को 71 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद उन्होंने हसन अली को भी शून्य पर नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच आउट कराया। तैजुल ने 4 विकेट लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 4 विकेट झटके। उन्होंने मसूद, बाबर, आगा और हसन अली को पवेलियन भेजा। पेसर नाहिद राणा ने भी 2 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज को 1 विकेट मिला। कैसे गिरे पाकिस्तान के पहले 5 विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ---------------------------------- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज कोलकाता Vs मुंबई:प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी, मुंबई ने टूर्नामेंट में 25 बार हराया
    Next Article
    रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी:रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रैंचाइजी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment