Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज कोलकाता Vs मुंबई:प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी, मुंबई ने टूर्नामेंट में 25 बार हराया

    8 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 37वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता ने 11 और मुंबई ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। कोलकाता को दूसरी टीमों के पर निर्भर रहना पड़ेगा कोलकाता बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता के 11 अंक हैं। एलन शानदार फॉर्म में फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। कप्तान हार्दिक की वापसी हो सकती है मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह कोलकाता का गणित बिगाड़ने उतरेगी। चोट के कारण पिछले तीन मैच मिस करने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। हार्दिक के लिए यह सीजन खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 11.90 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। रायन रिकेल्टन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अल्लाह गजनफर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। डी कॉक और राज बावा IPL 2026 से बाहर मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के अब दो लीग मैच बाकी हैं। डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में इंजरी हुई थी। उन्होंने इस सीजन 3 पारियों में 132 रन बनाए, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की पारी शामिल रही। वहीं 23 साल के ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं अंगूठे में चोट लगी थी। बावा ने इस सीजन मुंबई के लिए 3 मुकाबले खेले। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच सपाट होने से गेंद बल्ले पर अच्छे बाउंस के साथ आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स असर डाल सकते हैं। हालांकि, बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ईडन गार्डन्स में अब तक 105 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 59 मैच जीते हैं। वेदर रिपोर्ट 20 मई को कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम में हल्की बारिश की 25% संभावना है, लेकिन मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना। मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला
    Next Article
    बांग्लादेश सिलहट टेस्ट जीत से 3 विकेट दूर:तैजुल ने 4 विकेट झटके, रिजवान 75 रन बनाकर नाबाद; कप्तान शान मसूद की फिफ्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment