Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर महिला स्वच्छता अभियान:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता

    2 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए एक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 7 और 8 मार्च को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस जागरूकता अभियान के तहत मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। इसमें सैनिटरी पैड और मासिक धर्म कैलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, महिलाओं को मासिक धर्म को ट्रैक करने के सरल उपकरण उपलब्ध कराए गए और महिला स्वास्थ्य पर जानकारीपूर्ण पर्चे भी बांटे गए। यह अभियान 05 वी वाहिनी यूपीएसएफ के सेनानायक डॉ एम पी सिंह, उप सेनानायक डॉ कृष्ण गोपाल व सहायक सेनानायक राजीव यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया। निरीक्षक अजय, किरण व सचिन भी इस दौरान उपस्थित रहे। मेट्रो संचालन कंपनी डीबी और एक निजी स्वच्छता उत्पाद कंपनी के अधिकारियों और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से इस पहल में सहयोग किया। निजी स्वच्छता उत्पाद कंपनी के प्रतिनिधियों अमनजीत कौर, जसमीत, हिमांशु, महक साक्षी और उनकी टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने महिला यात्रियों से संवाद किया और स्वच्छता उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अभियान को महिला यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर फायरिंग-बमबाजी में करन-अर्जुन गिरफ्तार:प्रयागराज में दिनदहाड़े की थी वारदात, दो नामजद समेत आठ की तलाश
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ASMITA लीग का आयोजन:कानपुर देहात में महिलाओं-बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment