Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाजपा संगठन विस्तार के लिए नाम तय:कोर कमेटी ने तैयार की सूची, जल्द होगी नए पदाधिकारियों की घोषणा

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब संगठन विस्तार के लिए नए पदाधिकारियों के नामों का चयन पूरा हो गया है। जिले की कोर कमेटी ने नए पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। गुरुवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें पार्टी पर्यवेक्षक एवं काशी क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, छपरौली विधानसभा प्रत्याशी सहेन्द्र सिंह रमाला और राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक सहित प्रमुख नेताओं ने विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस बैठक के बाद पर्यवेक्षक महेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके सुझावों पर चर्चा की। नई पदाधिकारियों की सूची तैयार करते समय महिला आरक्षण और जातिगत प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग को सांप ने डसा:सपेरे ने मजाक में गले में डाला था सांप, अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    बुलंदशहर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment