Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग को सांप ने डसा:सपेरे ने मजाक में गले में डाला था सांप, अस्पताल में इलाज जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि एक सपेरे ने मजाक में बुजुर्ग रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया था, जिसके बाद सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के तुरंत बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी रामजी दुबे अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक सपेरा मोहल्ले में सांप दिखाने पहुंचा। सपेरे ने मजाक के तौर पर रामजी दुबे के गले में सांप डाल दिया। रामजी दुबे के नाती गोपाल जी ने बताया कि सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटने के बाद सपेरे ने तुरंत सांप को उनके गले से हटाया और मौके से चला गया। परिजनों ने रामजी दुबे को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका इलाज जारी है। परिजनों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो बिना किसी सावधानी के इस तरह के खतरनाक प्रदर्शन करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप , जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    बागपत में भाजपा संगठन विस्तार के लिए नाम तय:कोर कमेटी ने तैयार की सूची, जल्द होगी नए पदाधिकारियों की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment