Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, अधिकारियों ने दिए दि्शा-निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद को 4 जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। सुबह से ही मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और व्यस्ततम इलाकों में पुलिस बल तैनात है, जो विशेष निगरानी रख रहा है। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं। बॉर्डर चौकियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 4 तस्वीरें देखिए… यातायात पुलिस को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि वाहनों से हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय के निर्देश पर पुलिसकर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल जनपद में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी UPI पेमेंट से ठगी का खेल:प्रयागराज में बनावटी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से धोखा, पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग पकड़ा
    Next Article
    19 मार्च से जांची जाएंगी UP बोर्ड की कापियां वाराणसी:वाराणसी में बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केंद्र, 2500 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment