Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में हवा में झूल रहा बिजली का खंभा:हादसे की आशंका, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर की कार्रवाई की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत कस्बे से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक लोहे का बिजली का खंभा दीवार के सहारे हवा में लटका हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस खंभे से जुड़े तारों में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही थी।स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में उन्होंने बल्ब और पंखा चलाकर दिखाया कि खंभे में बिजली आ रही है, ताकि अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा जा सके।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। स्कूली बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क किनारे लगे इस हवा में झूलते खंभे से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए, विद्युत अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने खंभे से जुड़े तारों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में लोहे के इस खंभे में करंट आने का खतरा और भी बढ़ जाता है। विद्युत अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 दिन में 59 मिमी हुई बरसात:आज फिर गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, तेज हवाएं चलेंगी; भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article
    अवैध शस्त्र फैक्ट्री के दो संचालकों को 10 साल कैद:अमरोहा में अदालत ने दोनों हिस्ट्रीशीटरों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment