Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3 दिन में 59 मिमी हुई बरसात:आज फिर गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, तेज हवाएं चलेंगी; भारी बारिश का अलर्ट

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बीते 3 दिन (8, 9, 10 जुलाई) में कुल 59 मिमी बरसात हुई है। शुक्रवार को रातभर झमाझम बारिश हुई लेकिन आज शनिवार को सुबह मौसम लगभग साफ है। आज फिर से गरज-चमक के साथ बरसात होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश जारी रही। अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी रही। शुक्रवार को बारिश 13.3 मिलीमीटर हुई। लखनऊ में 1 जून से 10 जुलाई तक 74.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 149.9 मिलीमीटर होता है। अभी तक हुई बरसात सामान्य से 50 फीसदी कम है। 5 तस्वीरें देखिए- 3 दिन में कुल बारिश 4 दिन में फिर 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग ने लखनऊ के आसपास के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच लखनऊ में भी भारी बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने के साथ में गरज चमक की भी संभावना है। 13 जुलाई तक लखनऊ में मानसून सक्रिय रह सकता है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 जुलाई से मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़त होगी। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    औद्योगिक नगरी रनिया में जलभराव:कानपुर देहात के वार्ड नंबर-1 और 12 और में जनजीवन बेहाल, विकास कार्यों पर उठे सवाल
    Next Article
    बागपत में हवा में झूल रहा बिजली का खंभा:हादसे की आशंका, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment