Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में जयंत चौधरी का पुतला जलाने का प्रयास:टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का विरोध, पुलिस से नोकझोंक

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला अपने कब्जे में ले लिया। यह घटना उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला मंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई। शिक्षक और शिक्षिकाएं राष्ट्र वंदना चौक, कस्बा व थाना बागपत चौराहे पर एकत्र हुए थे। उनका विरोध लोकसभा में टीईटी की अनिवार्यता पर जयंत चौधरी के कथित "निराशाजनक" जवाब को लेकर था। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अपने साथ जयंत चौधरी का एक प्रतीकात्मक पुतला लेकर आए थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच झड़प हुई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्री ने शिक्षकों के हित में कोई बात नहीं कही है और टीईटी की अनिवार्यता को लेकर उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे और सड़कें जाम करने से भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादव सिंह से जुड़े मामले 3 अधिकारी ओर होंगे चार्जशीट:शासन ने जताई थी आपत्ति, प्राधिकरण ने osd की अध्यक्षता में गठित की कमेटी
    Next Article
    यूपी बजट पर अलग-अलग राय:छात्र संगठनों ने उठाए रोजगार-भत्ता और पेपर लीक के मुद्दे ,किसानों ने बताया विकास की ओर बढ़ता कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment