Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में महिला पर लाठी से हमला:आरोपी फरार, VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले में एक महिला पर लाठी से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले की है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए एक मकान के बाहर पहुंचता दिख रहा है। वह अचानक मकान में मौजूद महिला पर हमला कर देता है। हमले के बाद आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आज कानपुर देहात DM को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता
    Next Article
    आधी रात थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास:गंभीर हालत में डिलीवरी बॉय जिला अस्पताल में भर्ती, बाइक थाने से नहीं मिली तो उठाया आत्मघाती कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment