Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में प्राइवेट स्कूल-अस्पताल के बाहर रेट लिस्ट की मांग:किसान दिवस पर प्रदर्शन की चेतावनी, बकाया गन्ना भुगतान में देरी पर आक्रोश

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बागपत क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। किसानों ने प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों के बाहर रेट लिस्ट लगाने की मांग की, साथ ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान दिवस पर समस्याएं उठाने के बावजूद उनका समाधान नहीं होता। कई समस्याओं पर तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने विशेष रूप से प्राइवेट अस्पतालों पर मरीजों से अधिक पैसे वसूलने और प्राइवेट स्कूलों पर फीस के नाम पर ज्यादा वसूली करने का आरोप लगाया। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग इन समस्याओं को उठाते हुए किसानों ने मांग की कि प्राइवेट अस्पतालों के बाहर प्रत्येक जांच और दवा की रेट लिस्ट लगाई जाए। इसी तरह, स्कूलों के बाहर भी फीस की रेट लिस्ट प्रदर्शित की जानी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या और बिजली संबंधी मुद्दों को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसान नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि यदि अस्पताल और स्कूल से संबंधित उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होता है, तो पहले पंचायत की जाएगी। इसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में सपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:त्योहारों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की मांग
    Next Article
    कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे:बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment