Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में शुगर मिल के नवीनीकरण को 400 करोड़ दिलवाए:विधायक योगेश धामा का दावा- मेडिकल कॉलेज बनवाया और सड़कें चौड़ी करवाई

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि पिछली सरकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अनदेखा किया, लेकिन डबल इंजन सरकार में प्रदेश के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। बागपत में शुगर मिल का नवीनीकरण, मेडिकल कॉलेज का निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे बड़े काम हुए हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक योगेश धामा ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : आपके कार्यकाल में बागपत विधानसभा में कौन-कौन से बड़े विकास कार्य हुए? जवाब: बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण और नवीनीकरण के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ। देश की आजादी के बाद पहली बार इस मिल का इतना बड़ा काम हुआ। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूसरी मिल पर नहीं जाना पड़ेगा, इससे बागपत आसपास के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मितली गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए बजट पास हुआ है, बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा करीब 40 करोड़ से चामरावल से बागपत रोड का दोहरीकरण, 52 करोड़ से भगोट से पिलाना मार्ग का चौड़ीकरण, 23 करोड़ से धोली प्याऊ से बालैनी बिजलीघर तक मार्ग का दोहरीकरण कराया। इन मार्गों से दर्जनों गांवों को सीधा फायदा मिल रहा है, और यह किसानों के लिए लाइफलाइन है। बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर का जीवोधारण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: हमारी विधानसभा में 400 से 500 करोड़ रुपए के कार्य हो रहे हैं। सबसे बड़ा काम बागपत शुगर मिल का नवीनीकरण और विस्तारीकरण है। साथ ही पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर का जीवोधारण और सौंदर्यीकरण 47 करोड़ के बजट से चल रहा है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जिसे आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: बागपत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खेल के क्षेत्र में अभी और काम करने की जरूरत है। खेकड़ा स्टेडियम का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले एक साल में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। यहां का खेल क्षेत्र भविष्य में और भी सशक्त होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बाल विवाह रुकवाया, 13 साल की है दुल्हन:दूल्हे की उम्र 15 साल, SDM ने परिजनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में डे केयर कैंसर सेंटर पर 3-दिवसीय प्रशिक्षण:9 जिलों के करीब 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment