Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेडिकल में डे केयर कैंसर सेंटर पर 3-दिवसीय प्रशिक्षण:9 जिलों के करीब 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर ने लिया भाग

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) में डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) पर आयोजित 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। 16 से 18 मार्च तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के 9 जिलों से आए करीब 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर मरीजों की देखभाल को बेहतर और प्रभावी बनाना रहा। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने संयोजक एवं अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से कैंसर देखभाल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस प्रशिक्षण बैच की नोडल अधिकारी एवं समन्वयक डॉ. सीमा जैन रहीं। वहीं प्रशिक्षण सत्रों में डॉ. संदीप चौधरी (सहायक प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी), डॉ. अनुज त्यागी (प्रोफेसर, ईएनटी) और डॉ. टेंजिंग भुटिया (सीनियर रेजिडेंट, रेडियोथेरेपी) ने विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों ने न सिर्फ नया सीखने को मिलता है बल्कि सोचने के नए तरीके भी इंसान को मिलते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में शुगर मिल के नवीनीकरण को 400 करोड़ दिलवाए:विधायक योगेश धामा का दावा- मेडिकल कॉलेज बनवाया और सड़कें चौड़ी करवाई
    Next Article
    हाथरस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं:कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment