Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तीर्थयात्री रवाना:यूपी सरकार की पहल, आस्था और संस्कृति का संगम

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने हेतु 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, बागपत जनपद से चयनित 9 तीर्थयात्रियों को कलेक्ट्रेट परिसर से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने हरी झंडी दिखाकर इन तीर्थयात्रियों को विदा किया। ये तीर्थयात्री लखनऊ से ट्रेन द्वारा गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे मंदिर का भ्रमण करेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जनपद से चयनित तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन हेतु भेजा जा रहा है। बागपत से 9 तीर्थयात्री और एक नोडल अधिकारी इस यात्रा में सम्मिलित हुए हैं। सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की दिशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल प्रदेशवासियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एकता व गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है। सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्थान रखता है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। इतिहास में अनेक आक्रमणों के बावजूद इसका बार-बार पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अटूट श्रद्धा और दृढ़ता को दर्शाता है। दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत बागपत जनपद के समस्त शिवालयों में भजन संध्या, कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, 19 अप्रैल को पक्का घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान और महाआरती का आयोजन भी प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों में शिव पुराण पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण और काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने तीर्थयात्रियों को डायरी और गमछा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए सौभाग्य का अवसर है। यह सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा 24 अप्रैल 2026 को वापस लौटेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट:सेना में नौकरी के नाम पर ठगी, कानपुर-गोरखपुर में ऑफिस, मिलिट्री इंटेलीजेंस ने किया खुलासा
    Next Article
    फिरोजाबाद में 53 लावारिस अस्थियों का विसर्जन:बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट ने हिंदू रीति-रिवाज से किया पिंडदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment