Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट:सेना में नौकरी के नाम पर ठगी, कानपुर-गोरखपुर में ऑफिस, मिलिट्री इंटेलीजेंस ने किया खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर चकेरी पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर फर्जी सेना के अधिकारी को अरेस्ट किया है। पकड़ा गया युवक खुद को सेना में नायब सूबेदार बताकर लोगों से सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करता था। आपको जानकर हैरत होगी कि शातिर के घर-परिवार, गांव के लोग और रिश्तेदार भी उसे सेना का अफसर समझते थे। पकड़े गए शातिर के पास से सेना की वर्दी, सेना का फर्जी आईकार्ड के साथ ही कैंटीन का कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने शातिर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वर्दी, आधुनिक हथियार और ऑफिस में बैठे तस्वीरें मिलीं एडीसीपी ईस्ट अंजलि विश्वकर्मा ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पकड़े गए सेना के फर्जी अफसर का खुलासा किया। एडीसीपी ने बताया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस के अफसरों को इनपुट मिला कि कोई सेना का अफसर रुपए लेकर स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती कर रहा है। इस इनपुट पर मिलिट्री इंटेलीजेंस की टीम ने काम शुरू किया तो पता चला कि शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव नाम नायब सूबेदार ठगी कर रहा है। जांच की तो पता चला कि सेना में इस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है, इसके बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ने कानपुर पुलिस से यह इनपुट शेयर किया। मिलिट्री इंटेलीजेंस और पुलिस ने शातिर ठग को शनिवार भोर में चकेरी से दिल्ली हाईवे पर नौबस्ता को जाने वाले अंडरपास के पास से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए शातिर की पहचान पिपरही गांव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर निवासी शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव के रूप में हुई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि पकड़ा गया शातिर शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव खुद को आर्मी में नायब सुबेदार बताते हुए फर्जी तरीके से आर्मी की वर्दी पहनकर, सेना में खेल कोटे से नौकरी लगवाने के लिए रेसलिंग एसोसिएसन से प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ठगी करता है। शातिर के पास से सेना का फर्जी आईडी कार्ड, सेना की वर्दी और कई सारी मोहरें, आर्मी कैंटीन कार्ड व मोबाइल फोन आदि कूट रचित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खुलासा करने के बाद शातिर को जेल भेज दिया। 6 से 10 लाख में सेना में भर्ती का ठेका, सैकड़ों से ठगी चकेरी पुलिस ने शातिर से पूछताछ की तो सामने आया कि शातिर शिवम यादव उर्फ कुणाल यादव खुद को नायब सूबेदार बताकर लोगों को झांसे में लेता था। लोगों को स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी के लिए रेसलिंग का सर्टिफिकेट के नाम पर भी 10 से 20 हजार रुपए तक वसूली करता था। पहले जाली सर्टिफिकेट बनाता इसके बाद नौकरी के नाम पर 6 से 10 लाख रुपए की वसूली करता था। शातिर ने कानपुर के चकेरी और गोरखपुर में अपना ऑफिस भी बना रखा था। जांच में सामने आया कि शातिर अब तक सैकड़ों युवाओं को सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। सोशल मीडिया से व्हाट्सएप डीपी में सेना की वर्दी और कार्बाइन पकड़े गए शातिर के मोबाइल से उसकी सेना की वर्दी, सेना में इस्तेमाल होने वाली गन और ऑफिस की तस्वीरें बरादम हुईं। तस्वीरों को देखकर कोई भी नहीं समझ सकता कि वह अफसर नहीं है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो शातिर शिवम ने बताया कि उसने यह सभी तस्वीरें एआई के जरिए बनाई हैं। उसका इस तरह का कोई भी ऑफिस या सेना में इस्तेमाल होने वाली गन नहीं हैं। नौकरी नहीं मिली तो सैन्य अफसर बन शुरू की ठगी पूछताछ के दौरान शिवम ने बताया कि वह स्टेट लेवल का रेसलर है। वह नेशनल लेवल की रेसलिंग की तैयारी भी कर रहा है। उसका सपना सेना में अफसर बनने का था, लेकिन उसकी सेना में भर्ती नहीं हो सकी। इसके बाद उसने फर्जी सेना का अफसर बनकर लोगों से ठगी शुरू कर दी। सेना का अफसर बना तो उसे गांव से लेकर समाज में सभी जगह तरजीह मिलने लगी और नौकरी के नाम पर लाखों रुपए भी आने लगा। इसके बाद उसका लालच बढ़ता चला गया और नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। फर्जी कार्ड से प्रतिबंधित क्षेत्रों और कैंटीन तक पहुंचता आपको जानकर हैरत होगी कि बेखौफ शिवम यादव सिर्फ नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी ही नहीं करता था, वह लोगों को विश्वास दिलाने के लिए अपने फर्जी आईकार्ड के जरिए कानपुर के कैंट एरिया में प्रवेश कर जाता था। इससे लोगों को भरोसा हो जाता था कि वह सेना में ही अफसर है। मिलिट्री इंटेलीजेंस को इनपुट मिलने के बाद शातिर के ठगी का खुलासा हो गया और उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं को किया जागरूक:लोकसभा-विधानसभा में 33% आरक्षण, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश
    Next Article
    बागपत से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तीर्थयात्री रवाना:यूपी सरकार की पहल, आस्था और संस्कृति का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment