Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाघ पकड़ने की मांग पर शव रखकर हाईवे किया जाम:हमले में हुई थी किसान की मौत; विधायक के समझाने पर माने परिजन

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के महेशपुर वन रेंज से सटे नंदलालपुर गांव में बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजन और ग्रामीण मुआवजे व बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सिकंदराबाद–मोहम्मदी–लखीमपुर हाईवे पर जाम लगा दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार सोमवार शाम करीब तीन बजे अपने गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने तक बाघ उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन टीम को मौके पर पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की मौजूदगी की सूचना दी जा रही थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने और बाघ को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालात को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। विधायक और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद हाईवे से जाम हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्र से सटे गांवों के लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज: किसानों ने विश्वविद्यालय पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया:गोविंदपुर में पुश्तैनी जमीन पर दावा, डीएम से न्याय की गुहार
    Next Article
    मिर्जापुर में सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की:प्रदर्शन कर ईओ पर लगाए विकास काम कराने में लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment