Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज: किसानों ने विश्वविद्यालय पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया:गोविंदपुर में पुश्तैनी जमीन पर दावा, डीएम से न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के गोविंदपुर इलाके में किसानों की संक्रमणीय जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारत न्याय अभियान ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। भारत न्याय अभियान की संयोजक अनु सिंह ने बताया कि भुलई के पूरे गोविंदपुर क्षेत्र में एमएनएनआईटी से सटी हुई किसानों की संक्रमणीय जमीन है, जिस पर वर्षों से कई किसानों का पुश्तैनी कब्जा चला आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय इस जमीन पर अपना दावा कर रहा है और निजी सुरक्षा गार्ड्स के जरिए दबाव बनाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, काश्तकारों का कहना है कि गोविंदपुर तालुका असदुल्लापुर परगना, तहसील प्रयागराज में उनकी अलग-अलग आरजी की जमीन दर्ज है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। किसानों के मुताबिक, सदर तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन की पैमाइश भी कराई जा चुकी है और इससे जुड़े सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भारत न्याय अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के साथ जिलाधिकारी प्रयागराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमीन से जुड़े दस्तावेज सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अनु सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन इस मुद्दे को और आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाएंगे और न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना दिया है और प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारियों की शिकायतों से खुली व्यवस्था:सुरक्षा में चूक रोकने को अलर्ट मोड पर बाजार, पुलिस ने थामी कमान
    Next Article
    बाघ पकड़ने की मांग पर शव रखकर हाईवे किया जाम:हमले में हुई थी किसान की मौत; विधायक के समझाने पर माने परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment