Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो मार डाला:शामली में 58 साल का ससुर सोते समय कमरे में घुसा, धक्का देने पर गला दबाया

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के शामली में शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर एक महिला की उसके ससुर ने हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने में पति ने भी अपने पिता का साथ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को चारपाई पर महिला का शव मिला था। 11 फरवरी को हुई हत्या में गुरुवार (आज) को पुलिस ने ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला खुरगान गांव में अब्बास (58) रहता है। 2 साल पहले उसके बेटे सलमान (28) की शादी कैराना की रहने वाली मुशकरा (25) से हुई थी। दोनों का 3 महीने का एक बेटा अदनान भी है। सलमान 6 महीने पहले पंजाब कमाने चला गया था। इसके बाद से घर पर पत्नी मुशकरा, बेटा अदनान और पिता अब्बास ही रहते थे। 11 फरवरी की रात अब्बास अपनी बहू मुशकरा के कमरे में घुस गया। उसने बहू को पकड़ लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब मुशकरा ने विरोध किया, तो अब्बास ने उसका गला दबा दिया। इससे मुशकरा की मौत हो गई। इसके बाद अब्बास ने पुलिस को बताया कि मुशकरा ने आत्महत्या कर ली है। अब पढ़िए ससुर का कबूलनामा ससुर ने बहलाकर बहू से उसके प्रेमी के बारे में पूछा अब्बास ने पुलिस को बताया- मेरा बेटा सलमान 6 महीने पहले काम-धंधा करने पंजाब चला गया था। मुझे मुशकरा बहुत अच्छी लगती थी। मैं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। मैंने कई बार मुशकरा से इसको लेकर बात भी की, लेकिन वह मान ही नहीं रही थी। बहू धमकी भी देती थी कि अगर आपने मुझे परेसान किया, तो मैं सब लोगों को बता दूंगी। इसके बाद एक दिन मैंने बहू से पूछा कि क्या शादी से पहले तुम किसी लड़के के साथ रिलेशन में थी? पहले तो बहू ने कुछ नहीं बताया। फिर मेरे बहलाने-फुसलाने पर उसने बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड जावेद (27) था। लेकिन, शादी के बाद से उससे बात नहीं करती है। अब्बास ने बताया- जब मुशकरा ने मुझे जावेद के बारे में बताया, तो मैंने जावेद का पता ढूंढा। जल्द ही मुझे पता चला कि जावेद कैराना का ही रहने वाला है। इसके बाद मैंने जावेद से दोस्ती की, उसे घर बुलाने लगा। धीरे-धीरे जावेद और मुशकरा फिर से करीब आने लगे। झरोखे से लकड़ी की मदद से दरवाजा खोला अब्बास ने बताया- यह सब कई दिनों तक चलता रहा। 11 फरवरी को दिन में जावेद मेरी बहू से मिलकर गया था। इसके बाद मैं रात होने का इंतजार करता रहा। खाना-पीना खाकर मुशकरा अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात मैंने चुपके से दरवाजे के ऊपर बने झरोखे से एक लकड़ी की मदद से मुशकरा के कमरे का दरवाजा खोला। फिर मैं कमरे के अंदर चला गया। जैसे ही मैं मुशकरा के पास गया, उसकी नींद खुल गई। जबरदस्ती करने पर मुशकरा ने मुझे धक्का दे दिया। इससे मैं पलंग से नीचे गिर गया। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने मुशकरा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मैं कमरे से बाहर आ गया। जैसे दरवाजा खोला था, वैसे ही डंडे से बंद भी कर दिया। इसके बाद मैंने अपने बेटे सलमान को पूरी बात बताई। फिर मैंने पुलिस को झूठी सूचना दी कि बहू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस 12 फरवरी को सुबह जब मेरे घर पहुंची, तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस को मुझ पर कोई शक नहीं हुआ। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दबाने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने मुझसे पूछताछ की। वहीं, जावेद ने पुलिस को बताया कि एक दिन अब्बास मेरे पास आया। कहा कि मैंने तुम्हारा काम किया है, तुमको फिर से मुशकरा से मिलवाया। अब तुम भी एक बार मुशकरा के साथ मेरा संबंध बनवा दो। लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में अन्य साक्ष्यों को भी जोड़ा जा रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला, युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था यूपी के बलिया में एक ही मकान से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता, कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर का पॉलीथीन में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंस चार्ल्स के भाई की गिरफ्तारी, एपस्टीन मामले से भी जुड़ रहे तार!
    Next Article
    यूपी की IAS अदिति ने बिना बैंड-बाजे के शादी की:कोई फिजूलखर्ची नहीं; एक-दूजे को वरमाला पहनाई; ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment