Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान भरोसे छोड़ दिए गए थे पीपीगंज के उपभोक्ता:गैस एजेंसी सील होने के साथ नहीं बनाई गई वितरण की व्यवस्था

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस के गोदाम को सील तो कर दिया गया लेकिन उपभोक्ताओं का ध्यान किसी को नहीं रहा। बुधवार की रात से ही यह दावा किया जा रहा था कि इसका कोटा कहीं और संबद्ध कर देंगे लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट रही। शाम 4 बजे तक कोटा नहीं संबद्ध हो पाया। इसके साथ ही एक दावा यह भी किया गया था कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह से गैस सिलेंडर का वितरण होगा लेकिन यह दावा भी सही नहीं साबित हुआ। एक ट्रक गैस समय से एजेंसी पर पहुंच गई थी और सुबह उपभोक्ताओं ने भी 6 बजे से ही लाइन लगा दी। उपभोक्ताओं से कहा गया कि अधिकारी आएंगे तो वितरण शुरू होगा। दोपहर बाद 3 बजे तक वहां कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। गेट के भीतर रसोई गैस लदा सिलेंडर खड़ा रहा अैर बाहर से उपभोक्ता भूखे-प्यासे उसे निहारते रहे। एक बार फिर जब अधिकारियों तक यह शिकायत पहुंची तो आनन-फानन में 3:30 बजे के करीब अधिकारी पहुंचे और इसके बाद सिलेंडर का वितरण शुरू किया गया। गोदाम सील हो तो कोटा कहीं और संबद्ध करने का है नियम यह नियम है कि यदि किसी गैस एजेंसी का गोदाम सील किया जाएगा तो उसका कोटा किसी और एजेंसी से संबद्ध किया जाएगा। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होगी तो एक से अधिक एजेंसियों से भी इसे संबद्ध कर दिया जाएगा। कोटा संबद्ध करने को लेकर प्रशासन की ओर से रात से ही दावे किए जा रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है। यही कारण है कि जब एजेंसी सील होने की सूचना मिली तो उपभोक्ता पशोपेश में रहे कि सिलेंडर का वितरण होगा या नहीं। पूरे दिन वे गैस एजेंसी पर जमे रहे। जानिए उपभोक्ताओं ने क्या कहा सिलेंडर के लिए गोदाम पर पहुंचीं पूनम ने बताया कि उनके यहां 15 दिन से सिलेंडर नहीं है। आज सुबह 6 बजे से ही यहां आयी हूं। आकर पता चला कि ट्रक आ गया है, थोड़ी देर में वितरण शुरू होगा लेकिन इंतजार करते-करते 9 घंटे हो गए, अब तक वितरण का पता नहीं है। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से आए हैं। एजेंसी पर आए तो पता चला कि ट्रक आया है। सिलेंडर के इंतजार में सुबह से बैठा हूं। कर्मचारी कह रहे हैं कि वे नहीं देंगे, प्रशासन से कोई आएगा लेकिन कोई अब तक नहीं आया। दो अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि वे सुबह 5 बजे से ही एजेंसी पर आ गए थे। ट्रक देखा तो उम्मीद जगी कि सिलेंडर मिलेगा लेकिन घंटों से हमें इंतजार करना पड़ रहा है। यहां बता दें कि अपराह्न 3:30 बजे के बाद अधिकारी पहुंचे और वितरण शुरू हुआ। वितरण शुरू होने के बाद और लंबी हो गई लाइन जैसे ही सिलेंडर वितरण की खबर मिली, और उपभोक्ता वहां पहुंच गए और लाइन काफी लंबी हो गई। सबकी बुकिंग देखकर वितरण किया जा रहा है। लेकिन जब सिलेंडर की कीमत 915 रुपये थी, उस समय बुकिंग कराने वाले कई लोगों की ओटीपी नहीं आयी थी। अब उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। नई बुकिंग करने को कह रहे हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही। कन्हैया इंडेन गैस सर्विस के खिलाफ नहीं पड़ी तहरीर प्रशासन ओर से बुधवार की शाम को तो पुलिस की ओर से इसी दिन रात को यह बताया गया कि आशीष इंडेन गैस सर्विस एवं नौसढ़ स्थित कन्हैया इंडेन गैस सर्विस पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। दोनों पर ब्लैकमार्केटिंग का आरोप सही साबित हुआ था। देर रात आशीष इंडेन पर तो एफआईआर हो गई। इसके सहित 3 लोग गिरफ्तार में ले लिए गए लेकिन कन्हैया इंडेन के खिलाफ पूर्ति विभाग की ओर से गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे तक तहरीर ही नहीं डाली गई थी। पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे सवाल गोदामों को सील करने के बाद उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था में पूर्ति विभाग फेल नजर आया। दोपहर बाद 2 बजे के करीब एजेंसी पर गए किसी व्यक्ति ने पूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को फोन किया तो उनका जवाब था कि सुबह से ही वितरण चल रहा है। जब हकीकत बताई गई तो आनन-फानन में वहां अधिकारी भेजकर वितरण शुरू कराया गया। एसडीएम ने कहा आज संबद्ध हो जाएगा कोटा कैंपियरगंज के एसडीएम सिद्धार्थ पाठक मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि यहां के जो उपभोक्ता हैं, उन्हें आसपास की एजेंसियों से संबद्ध कर दिया जाएगा। इस संबंध में जिले स्तर पर पत्रावली तैयार कर ली गई है। उम्मीद है कि आज यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद के दौरे पर करणी सेना की चेतावनी:बहुजन आर्मी का पलटवार, कहा- रोकने की कोशिश की तो पीढ़ियां याद रखेंगी
    Next Article
    सीतापुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई:उपभोक्ता की सूचना पर घर से 10 सिलेंडर बरामद, 3 भरे मिले, पुलिस ने जब्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment