Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई:उपभोक्ता की सूचना पर घर से 10 सिलेंडर बरामद, 3 भरे मिले, पुलिस ने जब्त किए

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके के नगर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण की सूचना पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम करीब 5 को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम आकांक्षा गौतम और सीओ लहरपुर आलोक प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में छापेमारी की, जहां एक मकान से घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार एसडीएम, सीओ लहरपुर, पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह की संयुक्त टीम ने सबसे पहले सीतापुर मार्ग स्थित राजापुर में गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद एक महिला उपभोक्ता ने टीम को बताया कि उसके पास गैस लेने की पर्ची है, जो उसे मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी लईक द्वारा दी गई है। महिला की इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम तत्काल ठठेरी टोला पहुंची और लईक के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान से कुल 10 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 9 घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर शामिल था। इनमें से 3 सिलेंडर भरे हुए पाए गए, जबकि बाकी खाली थे। बरामद सभी सिलेंडरों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण या बिक्री करना कानूनन अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लहरपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान भरोसे छोड़ दिए गए थे पीपीगंज के उपभोक्ता:गैस एजेंसी सील होने के साथ नहीं बनाई गई वितरण की व्यवस्था
    Next Article
    31 स्टोन क्रेशर स्वामियों को नोटिस:बिजनौर में स्टॉक में अंतर मिलने पर प्रशासन-खनिज विभाग की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment