Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी का स्थापना दिवस:नारायण सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के देवा रोड, बरेठी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी के चतुर्थ स्थापना दिवस पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ पूजा-अर्चना और हवन से हुआ। प्रबंध न्यासी रजनीश कुमार ने संस्थान के सेवा कार्यों और प्रकल्पों की जानकारी दी। आरएसएस के बाराबंकी जिला प्रचारक रवि ने कहा कि संस्थान ग्रामोत्थान के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने पिछले वर्ष सरकार्यवाह दत्तात्रेय के कार्यक्रम में शामिल होने का भी उल्लेख किया। संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा है कि उनके बाद उनका घर नारायण सेवा संस्थान लखनऊ और महामना मालवीय मिशन के कार्यों में उपयोग हो। मुख्य अतिथि विश्व संत गुरुदेव निष्ठा साहब ने सेवा कार्यों की सराहना की। कथा वाचक देवेश अवस्थी ने भजन एवं कथा प्रस्तुत की। संचालन अभिषेक दुबे ने किया। गौरव श्रीवास्तव ने आभार जताया। मुकुल अवस्थी, के.डी. सिंह, आर.पी. सिंह, संजीव श्रीवास्तव, ब्रजेश, गुड़िया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खेल मैदान मांग:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की मुहिम, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment