Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 1930 के दशक का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उस समय सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी। उन्होंने कहा- उस समय संघ के समर्थन में कोई स्वयंसेवक सामने नहीं आया था। ऐसे में इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ का पक्ष रखते हुए कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए और क्योंकि वह सांप्रदायिक संगठन नहीं है। भागवत ने बताया कि इब्राहिम का कहना था- जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, उन्हें मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए। मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं, वह मेंटल नहीं हैं, वह एक अच्छे इंसान हैं। इसलिए, संघ कम्युनल नहीं हो सकता। भागवत की स्पीच की 4 बड़ी बातें 1. व्यक्ति निर्माण से देश निर्माण: RSS का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के जरिए समाज और देश को बेहतर बनाना है। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का मानना था कि अच्छे व्यक्ति से ही अच्छे समाज और देश का निर्माण होता है। 2. प्रचारक पूरा जीवन संगठन को समर्पित करते हैं: RSS के प्रचारक बिना किसी स्वार्थ, अहंकार या व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद के संगठन और समाज के लिए काम करते हैं। वे अपनी निजी इच्छाओं को भी संगठन के लिए छोड़ देते हैं। 3. प्रचारकों का त्याग दूसरों के लिए प्रेरणा: प्रचारकों और स्वयंसेवकों के समर्पण और त्याग को सिर्फ शब्दों में नहीं समझाया जा सकता। उनके साथ रहकर ही इसे महसूस किया जा सकता है। उनका जीवन दूसरों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। 4. प्रचारक स्वयंसेवकों को संगठन के लक्ष्य से जोड़ते हैं: हर स्वयंसेवक आदर्शों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाता, लेकिन सभी समाज के लिए अच्छा काम करने की कोशिश करते हैं। प्रचारक अपने व्यवहार और समर्पण से स्वयंसेवकों को संगठन के उद्देश्यों से जोड़े रखते हैं। ---------------------------------------- RSS प्रमुख से जुड़ी अन्य खबरें… भागवत बोले- हर समस्या की जड़ अपनापन न होना, जब तक मैं और मेरा नहीं जाएगा, दुनिया में शांति नहीं आएगी मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया की सारी समस्याएं दूसरों के प्रति अपनापन की भावना की कमी से पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि ये भाव विकसित करने की जरूरत है कि सब हमारे अपने हैं।भागवत नागपुर में सामाजिक सेवा संगठन समर्पण फाउंडेशन के रजत जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा, धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर मोहन भागवत ने कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग नहीं हैं। राष्ट्र का उद्देश्य धर्म है और धर्म राष्ट्र को बनाए रखने में मदद करता है। धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा। हमारा राष्ट्र और धर्म अलग नहीं हैं। राष्ट्र का उद्देश्य धर्म है और धर्म राष्ट्र को बनाए रखता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंसर की 137 दवाएं आज से सस्ती:48 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना नरसंहार जैसा
    Next Article
    तमिलनाडु में पटाखे चलाने से रोक रहे पुलिसकर्मी की मौत:ड्यूटी से लौटते वक्त युवकों ने मारपीट की; 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment