Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhagwant Mann ने Pakistan स्थित Kartarpur Sahib जाने के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगी

    3 hours from now

    1

    0

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी मांगी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मान इस यात्रा पर अपने कुछ मंत्रियों सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को भी साथ ले जाना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि अगर आने वाले दिनों में करतारपुर गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। किसी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक होती है। इससे पहले सोमवार को, मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब गलियारा को फिर से खोलने की अपील की थी।मान ने कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने की अपील करता हूं। यह गलियारा पिछले साल सात मई से बंद है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर तड़के मिसाइल हमले किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में सरकारी और MCD स्कूलों का कॉजपा ने किया सोशल ऑडिट, बुनियादी सुविधाओं में मिली खामियां
    Next Article
    उत्तराखंड: Pushkar Singh Dhami की बैणी-भुली योजना पर Congress ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment