Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड: Pushkar Singh Dhami की बैणी-भुली योजना पर Congress ने उठाए सवाल

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की घोषणा के एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव के नजदीक राज्य में आर्थिक मदद का वादा करने को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। धामी ने मंगलवार को सहायता राशि का खुलासा किए बिना घोषणा की थी कि इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 5.5 लाख महिलाओं को दो किस्तों में वित्तीय सहायता देने का वादा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में 35 से 40 लाख अन्य महिलाएं अब भी ‘बैणी-भुली’ योजना का लाभ मिलने का इंतजार कर रही हैं। गोदियाल ने कहा, “एक ओर मुख्यमंत्री वित्तीय सहायता देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत सुझाव देते हैं कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के बदले उनके माता-पिता को सरकारी सहायता की राशि लौटा देनी चाहिए। क्या भाजपा सरकार महिलाओं के घावों पर कुछ हजार रुपये का मरहम लगाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है?” उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को पांच हजार से 10 हजार रुपये की खैरात की जरूरत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhagwant Mann ने Pakistan स्थित Kartarpur Sahib जाने के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगी
    Next Article
    Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment