Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई के सुसाइड के बाद बहन ने जान दी:मिर्जापुर में मौत का पता चलते ही सदमे में आई, ज्यादा घी खाने पर हुआ था झगड़ा

    14 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में ज्यादा घी खाने को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। इसके अगले दिन शनिवार सुबह भाई ने कुएं की रेलिंग पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन सदमे में आ गई। परिवार के लोग भाई को फंदे से उतारने पहुंचे, तभी बहन ने घर के दूसरे कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजन भाई का शव लेकर घर पहुंचे तो बेटी भी फंदे से लटकी मिली। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शेषनाथ(18) अपने पिता से पहलवानी की ट्रेनिंग ले रहा था। घटना अदलहाट थाना क्षेत्र की है। पिता से पहलवानी सीख रहा था बेटा हाजीपुर गांव में रामआसरे यादव परिवार के साथ रहते हैं। वह पहलवान हैं और खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी गीता और चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा लवकुश (25), बेटी अनुष्का (21), शेषनाथ उर्फ गोली (18) और सबसे छोटा बेटा अंकुश (17) है। शेषनाथ इंटर और अनुष्का बीए की पढ़ाई कर रही थी। रामआसरे के घर से करीब 100 मीटर दूर हनुमान मंदिर है। मंदिर परिसर में ही अखाड़ा बना हुआ है, जहां रामआसरे गांव के बच्चों को पहलवानी सिखाते हैं। शेषनाथ भी पढ़ाई के साथ पिता से पहलवानी सीख रहा था। पहलवान बनने की तैयारी के चलते वह अपने खानपान का भी खास ध्यान रखता था। रात को खाना खाते समय घी को लेकर झगड़ा हुआ शुक्रवार रात पूरा परिवार खाना खा रहा था। इसी दौरान शेषनाथ ने घी ज्यादा निकाल लिया। इस पर बहन अनुष्का ने घी का डिब्बा बंद करके रख दिया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। घरवालों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद सभी सोने चले गए। शेषनाथ रोज सुबह 5 बजे उठकर अभ्यास के लिए अखाड़े जाता था। शनिवार सुबह भी वह रोज की तरह घर से निकला। परिवार के लोगों को लगा कि वह अभ्यास करने जा रहा है। मंदिर परिसर में एक कुआं है, जहां पानी निकालने के लिए बाल्टी और रस्सी रखी रहती है। शेषनाथ ने इसी रस्सी से कुएं की रेलिंग पर फंदा लगाकर जान दे दी। भाई का शव घर पहुंचा, कुछ देर बाद फंदे पर मिली बहन सुबह गांव के कुछ लोग अभ्यास के लिए अखाड़े पहुंचे। वहां उन्होंने शेषनाथ का शव कुएं की रेलिंग से लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिवार को सूचना दी। खबर मिलते ही घर के सभी लोग मंदिर की ओर दौड़े। शोर सुनकर अनुष्का की नींद खुली तो उसे भाई की मौत का पता चला। भाई की मौत से वह सदमे में आ गई। परिवार के लोग शेषनाथ का शव लेकर करीब 6 बजे घर पहुंचे तो अनुष्का भी दुपट्टे से फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी ओंकार यादव ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। भाई की मौत की खबर सुनकर उसकी बहन सदमे में आ गई। जिस वक्त परिवार के लोग भाई को फंदे से उतारने में लगे थे, उसी दौरान बहन ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अदलहाट थाना प्रभारी बैजनाथ ने बताया- शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घर वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस-होमगार्ड भर्ती की दौड़ में 20 दिन में 7 मौतें:दिल ने साथ छोड़ा या गर्मी ने जान ली; कौन है अभ्यर्थियों की मौत का जिम्मेदार
    Next Article
    कन्नौज में टावर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी:युवती ने 2 घंटे हंगामा किया, बोली- 5 साल से प्यार करती हूं, इसी से शादी करूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment