Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में टावर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी:युवती ने 2 घंटे हंगामा किया, बोली- 5 साल से प्यार करती हूं, इसी से शादी करूंगी

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में शनिवार सुबह 10 बजे प्रेमी से शादी करने की जिद पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने धमकी दी कि अगर लड़के से मेरी शादी न कराई गई तो इसकी जिम्मेदारी मेरे घर वालों और पुलिस की होगी। पुलिसकर्मी लड़के को काफी देर तक मनाते रहे। करीब दो घंटे के ड्रामे के बाद लड़का सिंदूर की डिब्बी लेकर टावर पर चढ़ा। वहां उसने लड़की की मांग भरी। इसके बाद दोनों नीचे उतरे। लड़का-लड़की का 5 साल से अफेयर चल रहा था। अब दोनों के घर वालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। मामला सौरिख थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दोनों की जातियां एक, घर वाले नहीं मान रहे थे रेरी रामपुर गांव के रहने वाले मनीष (22) और आशिकी (20) का 5 साल से अफेयर चल रहा है। दोनों के घरों की दूरी 50 मीटर है। दोनों की जातियां एक ही हैं और दोनों किसान-मजदूर परिवार से हैं। मनीष और आशिकी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के घर वाले राजी नहीं थे। मनीष के घर में पिता रामपाल और मां के अलावा 3 बहनें और एक बड़ा भाई है। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। मनीष पहले अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन 2-3 साल से गांव में ही पिता के काम में हाथ बंटाता था। आशिकी के घर में पिता रामविलास और एक 15 साल का छोटा भाई है। 14 साल पहले मां की मौत हो गई थी। करीब 3 साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली। मनीष के घर वालों ने उसका शादी मैनपुरी में तय कर दी थी। आशिकी के घर वालों ने भी 5 महीने पहले उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था, लेकिन वह राजी नहीं थी। शादी फिक्स होते ही मनीष ने आशिकी से दूरी बना ली और बात करना बंद कर दिया था। 50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर शोर मचाया शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे आशिकी गांव के बाहर लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट है। 50 फीट पर पहुंचकर आशिकी ने शोर मचाया। इसके बाद गांव वाले और लड़का-लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। गांव वाले और पुलिसकर्मी लड़की को समझाते रहे और नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। आशिकी ने साफ तौर पर कहा कि या तो मेरी शादी मनीष से कराओ वरना मैं यहां से नीचे कूद जाऊंगी। मैंने 5 साल इस लड़के से प्यार किया है। अब या तो इससे शादी होगी या मैं जान दे दूंगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस और मेरे घर वालों की होगी। पुलिसकर्मी युवक को समझाते रहे इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मनीष को फोन करके मौके पर बुलाया। मनीष का कहना था कि शादी तय होने के बाद से मेरी इससे कोई बात नहीं होती। पहले मेरा अफेयर था, लेकिन आशिकी के घर वाले मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। आशिकी की जिद और पुलिस के समझाने पर मनीष टावर पर चढ़ने को तैयार हुआ। मनीष को सिंदूर की डिब्बी देकर ऊपर भेजा गया। वहां मनीष ने आशिकी की मांग भरी और नीचे आने के लिए राजी किया। करीब दो घंटे के ड्रामे के बाद मनीष आशिकी को लेकर नीचे उतरा। पुलिसकर्मियों ने दोनों के घर वालों को समझाया और लड़की को उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया। आशिकी के पिता रामविलास का कहना है कि चार-पांच महीने पहले बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसकी शादी में अब करीब डेढ़ महीने का टाइम बाकी था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इसी बीच बेटी ने शादी से इनकार कर दिया और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसका अंदाजा नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। वहीं थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि युवती लगातार कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी। लड़के ने मांग भरकर उसे नीचे उतरने पर राजी किया है। फिलहाल दोनों को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ----------------------- यह खबर भी पढ़िए… बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई के सुसाइड के बाद बहन ने जान दी:मिर्जापुर में मौत का पता चलते ही सदमे में आई, ज्यादा घी खाने पर हुआ था झगड़ा
    Next Article
    फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV:सहारनपुर में धुआं निकलने पर हुआ विवाद, फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे दबंग, मना करने पर हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment