Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग; जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की हत्या का विरोध:दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे; दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

    11 hours ago

    1

    0

    इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में आज भी जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बांदीपोरा के शादीपोरा में शिया समुदाय ने खामेनेई के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। जंग के कारण लगातार चौथे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। हालांकि आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट दुबई से 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। वहां फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस आईं। इसके अलावा सोमवार देर रात दुबई से अमीरात की 3 फ्लाइट EK500 दुबई से मुंबई, EK526 दुबई से हैदराबाद, EK568 दुबई से बेंगलुरु और EK542 दुबई से चेन्नई लैंड हुईं, इसमें 217 यात्री-क्रू सवाल थे। अबू धाबी से भी एक फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई है। इं​डिगो भी आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू की हैं। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Holi 2026: रंगों की मस्ती में कहीं हो न जाए हजारों का नुकसान, यूं सेफ रखें अपने Smartphone और Gadgets
    Next Article
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे:9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी; 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment