Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेप किया, वीडियो बनाया, धमकाया':बलिया में भाजपा नेत्री का आरोप, कहा- रसूख से FIR से अपना नाम भी हटवाया

    18 hours ago

    1

    0

    बलिया में भाजपा की एक महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथियों से भी रेप करवाया। इस प्रताड़ना से तंग आकर जब विरोध किया, तो उनके वीडियो वायरल कर दिए गए। खुद को भाजपा जिला कार्यसमिति की सदस्य बताने वाली महिला नेत्री ने बताया, "जब मैं शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंची, तो 15 दिनों तक पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद 15 सितंबर को FIR हुई। लेकिन, संजय मिश्रा ने अपने रसूख के दम पर FIR से अपना नाम हटवा लिया। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी हल्की धाराएं लगवाईं। महिला ने बताया कि इतने दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो मैंने मीडिया के सामने आकर मदद की गुहार लगाने का फैसला किया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के अलावा जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू और उनके साथी गणेश गुप्ता और अजीत मिश्रा चंदन ने डरा-धमका कर लंबे समय तक मेरा शोषण किया। जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मैंने विरोध शुरू किया। 2 तस्वीरें देखिए- इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- ‘कोतवाली में अपना बयान शपथ पत्र के साथ दिया’ महिला ने कहा- मैंने कोतवाली में अपना बयान शपथ पत्र के साथ दिया है। मैं सिर्फ आरोप नहीं लगा रही हूं। यह सच्चाई है। उन्होंने मेरी जैसी कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की है। लेकिन, किसी के अंदर हिम्मत नहीं हुई कि कोई आगे आकर कुछ बोले। इसलिए मैं सामने आई हूं। महिला ने कहा- संजय मिश्रा ने अपने कार्यालय को शोषण का अड्डा बना लिया है। मैं पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते वहां आती-जाती हूं। वहां उन्होंने मानसिक, आर्थिक और शारीरिक, तीनों तरह का शोषण किया है। आलोक सिंह मोनू उनके संरक्षक हैं। सारी वसूली का काम वही देखते हैं। ‘प्रभावशाली होने के कारण मुकदमे से नाम निकलवा दिया’ महिला ने बताया कि जिलाध्यक्ष बहुत प्रभावशाली हैं। मैंने उनका नाम दिया था, लेकिन उन्होंने थाने में फोन करके खुद को मामले से अलग करवा दिया। मैं अपने पार्टी के नेताओं से गुहार लगाती हूं कि मुझे न्याय दिलवाइए। यह मेरी अकेले की लड़ाई नहीं है। कई महिलाएं डर की वजह से सामने नहीं आ सकतीं। संजय मिश्रा बोले- किसी के चरित्र से खिलवाड़ ठीक नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। पता नहीं किसके बहकावे में आकर और किस योजना के तहत मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। वह कह रही हैं कि कि दुराचार किया गया है, तो वह तारीख बता दें। किसी के चरित्र के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं है। आज मैं निशाने पर हूं, कल कोई और होगा। स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के लिए ये सब चीजें ठीक नहीं हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना':अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद-आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर के देवेंद्र निषाद महरा और महराजगंज के आलोक प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत-प्रेमानंद के शिष्य के सुसाइड का राज 9वें दिन उलझा:चश्मदीद बोला- तेज आवाज के साथ गिरे थे; 50 लोगों से पूछताछ, वजह पता नहीं
    Next Article
    BJP का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया:संजयन त्रिपाठी ने कल मुलाकात की थी, सपा ने अचानक 2 MLC प्रत्याशी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment