Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के 12 साल विश्वास के पर गोष्ठी आयोजित:कानपुर देहात में डिजिटल इंडिया ने वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी ने ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम भाजपा कार्यालय माती में हुआ, जहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक राजपूत ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने डिजिटल इंडिया और यूपीआई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश में वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 58 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोले जा चुके हैं। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। उनके अनुसार, पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है और देश ने नई पहचान बनाई है। देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने जीएसटी लागू करने, अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक पर रोक जैसे फैसलों को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीतियों और आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत 5 जून को बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित इसके अलावा 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर और 16 व 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं 18 और 19 जून को किसान मोर्चा की ओर से प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा 20 जून तक जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में बकरीद पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस बल तैनात:5 सुपर जोन, 19 जोन और 89 सेक्टरों में बांटा गया जिला
    Next Article
    सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत:गले पर मिले चोट के निशान, ससुराल पक्ष फरार; भाई ने लगाया मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment