Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 सितंबर को सहारनपुर आएंगे:नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे, चुनाव की तैयारियों पर मंथन

    4 hours ago

    1

    0

    पी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में संगठन की सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। दोनों जिलों में वे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे। सहारनपुर में पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों समेत पुराने पदाधिकारियों से भी संवाद का कार्यक्रम है। पश्चिमी यूपी में 71 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा के इस दौरे में बूथ स्तर की तैयारी, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल के साथ स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े फीडबैक पर चर्चा की जाएगी। 2024 के बाद बूथों पर खास फोकस 2027 की तैयारी में भाजपा का एक बड़ा फोकस बूथ स्तर पर है। पार्टी के आंतरिक आकलन के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनाव में जीते करीब 18,900 बूथों पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ी। इनमें करीब 80% बूथ ग्रामीण इलाकों में बताए गए हैं। पार्टी इन बूथों पर दोबारा संगठन मजबूत करने के लिए अलग से काम कर रही है। पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड की 128 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 2022 में 87 सीटें जीती थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव के विधानसभा-वार आंकड़ों में पार्टी 65 सीटों पर बढ़त बनाए रखने में सफल रही थी। पुराने नेताओं से भी लिया जाएगा फीडबैक सहारनपुर की बैठकों में मौजूदा संगठन के साथ पुराने नेताओं को भी जोड़ने की तैयारी है। पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से स्थानीय राजनीति, पुराने चुनावों के अनुभव और संगठन की स्थिति पर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद वर्तमान जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भाजपा के वरिष्ठ नेता अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बूथ स्तर की तैयारियों और संगठन की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल पर नजर भाजपा की मौजूदा तैयारियों में सांसदों, विधायकों, जिला पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर भी जोर है। नबीन के दौरे में यह देखा जाएगा कि स्थानीय स्तर पर संगठन कितना सक्रिय है और जनप्रतिनिधियों का कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल कैसा है। पार्टी की बैठकों में बूथ स्तर की सक्रियता और स्थानीय नेताओं से फीडबैक को प्रमुखता दी जा रही है। युवाओं और सामाजिक समूहों पर भी फोकस पश्चिमी यूपी के दौरे में बूथ स्तर की तैयारी के साथ युवाओं और अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच संगठन की सक्रियता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद भाजपा ने बूथवार आंकड़ों के आधार पर यह समझने की कोशिश शुरू की है कि किन इलाकों में उसका समर्थन कम हुआ और वहां संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए। इस लिहाज से 21-22 सितंबर का नितिन नबीन का मेरठ-सहारनपुर दौरा भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा का हिस्सा है। सहारनपुर में होने वाली बैठकों से मिलने वाला फीडबैक आगे की बूथ और क्षेत्रवार रणनीति में इस्तेमाल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में आज 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा:92% नमी से बढ़ेगी उमस, शाम को मिलेगी राहत
    Next Article
    सुबह से तेज धूप, शाम तक बारिश का अलर्ट:बिजली गिरने की चेतावनी, 48 घंटे तक बादलों की आवाजाही रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment