Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से तेज धूप, शाम तक बारिश का अलर्ट:बिजली गिरने की चेतावनी, 48 घंटे तक बादलों की आवाजाही रहेगी

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। तेज धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। अधिक नमी के कारण दिन में उमस परेशान कर सकती है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ शाम से रात तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज वाले बादल बन सकते हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना कम है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। 70 से 80% नमी से बढ़ेगी उमस मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, कानपुर में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 70 से 80 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि ज्यादा नमी के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी। शाम को तापमान गिरने और नमी बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर बादल विकसित हो सकते हैं। इससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जना और बिजली गिरने की संभावना बन सकती है। शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार सुबह तेज धूप रही। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 सितंबर को सहारनपुर आएंगे:नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे, चुनाव की तैयारियों पर मंथन
    Next Article
    चुनाव में थी रोक, अब वकीलों की दावतों का दौरा:समर्थन-विरोध और जीत हार का गुणा गणित वकीलों में बहस का मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment