Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज लखनऊ आएंगे:एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 42 स्थानों पर होगा स्वागत; सीएम संग करेंगे बैठक

    16 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक भव्य तैयारियां की गई हैं। रास्ते में 42 स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि नितिन नवीन सुबह 11:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगे। यहां वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। 42 जगहों पर होगा स्वागत स्वागत यात्रा कृष्णानगर मोड़, आलमबाग, टी.एन. चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगी। पूरे मार्ग में 42 स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय में होंगी अहम बैठकें प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की जाएगी। हनुमान सेतु में दर्शन, मुख्यमंत्री संग बैठक इसके बाद वह हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर गोमतीनगर स्थित होटल ताज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। शाम को मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज दिन के अंतिम कार्यक्रम में नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचेंगे। यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी और रात्रिभोज के दौरान प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिग्विजय करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा:राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगेंगे; कोर्ट में केस करेंगे; सोशल मीडिया नहीं चलाएंगे
    Next Article
    अखिलेश का बर्थडे मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड:सपा विधायक बोले- भाजपा सांसद ने स्कूल में 'म' से मोदी पढ़ाया, एक्शन क्यों नहीं हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment