Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिग्विजय करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा:राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगेंगे; कोर्ट में केस करेंगे; सोशल मीडिया नहीं चलाएंगे

    1 day ago

    2

    0

    यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक करीब 1000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी। इसमें कांग्रेस का प्रचार नहीं होगा और वे यात्रा के दौरान फेसबुक, एक्स (ट्विटर) समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था। उनके पास आज भी चंदे की रसीद और चेक की प्रति सुरक्षित है। वकीलों से चर्चा के बाद केस करेंगे दायर दिग्विजय ने कहा- 5 या 6 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ताओं से चर्चा के बाद अयोध्या जाकर कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का पूरा हिसाब मांगेंगे। अगर जांच में वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चंदा देने वालों को भी पदयात्रा का न्योता उन्होंने कहा कि पदयात्रा में उन सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्ति यदि चंदे में पारदर्शिता चाहता है तो वह यात्रा में शामिल हो सकता है। यात्रा के दौरान वे चंदा देने वालों की रसीद और चेक की प्रतियां भी साथ लेकर चलेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम के नाम पर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया था। ऐसे में अगर उस धन के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। कोर्ट अदालत में वित्तीय अनियमितता साबित होती है तो वे अपना चंदा वापस लेकर किसी मान्यता प्राप्त धार्मिक पीठ या शंकराचार्य के न्यास को दान कर देंगे। महाकाल मंदिर में बने गेस्ट हाउस पर भी सवाल पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान आरएसएस और वीएचपी की आर्थिक पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र की कीमती जमीन पर आरएसएस से जुड़े ट्रस्ट ने गेस्ट हाउस बनाया। अब वहां 100 कमरों का होटल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वहां ठहरने वालों को वीआईपी दर्शन की सुविधा मिलती है और चंदे के उपयोग की भी जांच होनी चाहिए। सभी मंदिर ट्रस्टों का हिसाब होना चाहिए उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं में आर्थिक पारदर्शिता जरूरी है और राम मंदिर ट्रस्ट सहित सभी धार्मिक ट्रस्टों के चंदे का सार्वजनिक हिसाब होना चाहिए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अपने घर के बाहर एक तख्ती लगाएंगे, जिस पर लिखा होगा- मेरे घर में चंदा चोरों का प्रवेश निषिद्ध है। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें दिग्विजय पर सवाल उठाने वाली निधि चतुर्वेदी को शो-कॉज नोटिस मध्यप्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के बाद संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महासचिव एवं पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी और महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:TMC हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा; पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार; राम मंदिर मामले पर RSS का पहला बयान
    Next Article
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज लखनऊ आएंगे:एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 42 स्थानों पर होगा स्वागत; सीएम संग करेंगे बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment