Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यकारिणी में आधी आबादी को नहीं मिली पूरी जगह:बुलंदशहर में 23 घोषित पदों में सिर्फ 3 महिला नेता, 44 सदस्यीय समिति में 8 को जगह

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा की जिला कार्यकारिणी को एक साल के लंबे इंतजार के बाद घोषित कर दिया गया। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व बेशक राजनीति में महिलाओं को अधिक जगह देने का आह्वान करता तो, लेकिन जिला कार्यकारिणी में ऐसा देखने को नहीं मिला। कार्यकारिणी के घोषित 23 पदों में महज 3 महिला नेत्री ही अपना स्थान बना पाईं, जबकि 44 सदस्यीय कार्यकारिणी में महज 8 महिलाओं को जगह दी गई। भाजपा की 44 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में इस बार भी पुरुषों का दबदबा देखा गया है। देश की आधी आबादी को कार्यकारिणी में पूरी जगह नहीं दी गई है। संगठन के घोषित 23 पदों में महज 3 पद ही महिलाओं के हिस्से में आए हैं। इसमें जिला उपाध्यक्ष के तौर पर रीता चौधरी, जिला मंत्री के तौर पर कुमारी संतोष राजपूत और दामिनी गौड़ को जगह दी गई है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर कुल 8 महिलाओं को जगह दी गई है। इसमें उषा बंसल, पूजा गुप्ता, पिंकी गर्ग, गीता सोलंकी, गीता गोयल, उषा चौधरी, पारुल बंसल, उर्वशी शर्मा को जगह मिल पाई है। इसके अलावा 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी 2 महिला जनप्रतिनिधियों को जगह दी गई है। इसमें जिला पंचायत सदस्य डॉ अंतुल तेवतिया और विधायक मीनाक्षी सिंह शामिल हैं। इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों से बात की गई तो कोई भी कुछ भी बोलने से बचता दिखाई दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन की हालत गंभीर, ओवरस्पीडिंग के चलते हुआ था हादसा
    Next Article
    बस्ती नगर पालिका परिषद में पांच नए सदस्य नियुक्त:राज्यपाल की अनुमति से जारी अधिसूचना, स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment