Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ''भाजपा ने जनता को सिर्फ लाइनों में धक्के खिलाए'':जालौन में डिंपल यादव बोलीं- LPG पर सरकार 'सब सामान्य' का दावा फेल, कालाबाजारी चरम पर

    16 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक दिवसीय दौरे पर जालौन पहुंचीं। यहां उन्होंने गैस किल्लत, महंगाई, एसआई भर्ती परीक्षा के पंडित शब्द विवाद समेत कई समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। डिंपल ने कहा- आज देश की परिस्थितियां सभी के सामने हैं। डबल इंजन की इस सरकार ने आम आदमी को नोटबंदी से लेकर गैस तक के लिए लाइनों में खड़ा रहने पर मजबूर कर दिया है। सरकार एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा तो कर रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और है। लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। शादी-ब्याह के इस सीजन में गैस की किल्लत, कालाबारी और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने आम जनता को सिर्फ लाइनों में धक्के ही खिलाए हैं। एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में 'पंडित' शब्द के उपयोग पर उठे बवाल पर डिंपल ने कहा- ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं को इस मुद्दे को खुलकर सरकार के सामने उठाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि सरकार उनकी बात सुनेगी। इस दौरान डिंपल यादव जालौन में कठेरिया समाज की ओर से आयोजित चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए डिंपल यादव के प्रमुख बयान… सरकार के ''सब सामान्य'' के दावे पूरी तरह फेल डिंपल यादव ने कहा कि शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और ऐसे समय में गैस सिलेंडर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार के “सब सामान्य” होने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हकीकत जमीन पर बिल्कुल अलग है और लोग सिलेंडर के लिए धक्के खाने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी हालात तक हर जगह इसकी किल्लत साफ दिखाई दे रही है और कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। जनता की समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं सपा सांसद ने कहा- यह पहली बार नहीं है जब जनता को इस तरह लाइन में खड़ा होना पड़ा हो। उन्होंने नोटबंदी और कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग बैंक और अस्पतालों की लाइनों में खड़े रहे, अब गैस सिलेंडर के लिए खड़े होने को मजबूर हैं। उनके मुताबिक सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है और आंखें मूंदकर बैठी हुई है। खाद के बाद अब गैस सिलेंडर की कालाबाजारी उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले खाद की कालाबाजारी की शिकायतें आती थीं और किसानों को खाद नहीं मिलती थी, अब वही हाल गैस सिलेंडर का हो गया है। महंगाई चरम पर है और आम आदमी की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। तहसील से लेकर थानों तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार डिंपल यादव ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि तहसील से लेकर पुलिस थानों तक भ्रष्टाचार फैल चुका है और आम लोगों को हर काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं और भाजपा से जुड़े लोग इसमें शामिल हैं। उनके अनुसार सरकार के जाने की आशंका में “ज्यादा से ज्यादा कब्जे” किए जा रहे हैं। प्रदेश में नौकरियां नहीं, युवाओं का भविष्य अंधकार में युवाओं की बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां नहीं निकल रहीं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने भीमराव रामजी अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान और आरक्षण की व्यवस्था दी, लेकिन जब सरकारी नौकरियां ही नहीं होंगी तो युवाओं को इसका लाभ कैसे मिलेगा। बच्चों को शिक्षा नहीं तो अधिकारों के लिए कैसे लड़ेंगे शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बच्चों को शिक्षा नहीं मिलेगी तो उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा और वे अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष नहीं कर पाएंगे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI परीक्षा में विवादित प्रश्न पर ब्राह्मणों का प्रदर्शन:प्रयागराज में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने अपमान का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग।
    Next Article
    वाराणसी में रेपिस्ट आसाराम ने प्रवचन दिए:अनौरा आश्रम में बापू को देखकर अनुयायियों ने हाथ जोड़े, मोबाइल जमा कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment