Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में देर रात तेज बारिश, हवा से बदला मौसम:गेहूं की फसल को नुकसान, गन्ने की बुवाई प्रभावित, पेड़ गिरे

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में रविवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले के कई हिस्सों में खड़ी गेहूं की फसलें गिर गईं। कई पेड़ भी उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तेज हवाओं से खेतों में गेहूं की फसलें बिछ गईं। इसके साथ ही, गन्ने की बुवाई का काम भी प्रभावित हुआ है। नगीना, धामपुर, नहटौर, नूरपुर, नजीबाबाद और कोतवाली देहात सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। बिजनौर में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा था। पहले अचानक गर्मी बढ़ी, फिर शनिवार को बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। रविवार सुबह भी घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई थी। दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी के बाद, रविवार रात करीब 12 बजे जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई, जो काफी देर तक जारी रही। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई, लेकिन फसलों को भारी क्षति हुई। कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल के गिरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। इस घटना से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना द्वारा पिछले तीन दिनों का मौसम डेटा जारी किया गया है, जो इस प्रकार है: 13 मार्च को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता 90% और 46% दर्ज की गई। 14 मार्च को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता 92% और 42% रही। 15 मार्च को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता 92% और 81% तथा वर्षा 03.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज से:कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने और विकसित भारत के लिए कार्ययोजना पर चर्चा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:15 हजार का इनामी गौकश घायल, साथी गिरफ्तार; हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment