Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यू-ट्यूब से सीखा 10 भाषाओं में गाना:मेरठ से मुंबई भागी लड़कियों की मां बोलीं- बेटियां टैलेंटेड, कोरियन शो के ऑडिशन में गई थीं

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर से गायब हुई सिंगर सिस्टर्स को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मेरठ पुलिस लगातार तीन दिनों तक दोनों बहनों की लोकेशन ट्रेस करते हुए मुंबई पहुंची। दोनों को होटल से बरामद कर मेरठ लेकर आई। पूछताछ में बहनों ने बताया कि वो कोरियन सिंगिंग शो का ऑडिशन देने मुंबई गई थीं। शो का फर्स्ट ऑडिशन ऑलरेडी क्लियर हो चुका था। सेकेंड ऑडिशन मुंबई में होना था। ऑडिशन देने ही दोनों बहनें मुंबई गई थीं, तभी उनके पीछे पुलिस पहुंच गई, दोनों बहनों को लेकर मेरठ आ गई। दोनों बहनें कोरियन सिंगर की दीवानी हैं। केस हैरान करने वाला है। हालांकि इस मामले में मां का कहना है कि बेटियां टैलेंटेड हैं, 10 भाषाओं में गाना जानती हैं, कोरियन सिंगर बनना चाहती हैं। सबसे पहले पुलिस का पूरा सर्च ऑपरेशन पढ़िए… सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चियों की मां की तरफ से 10 मार्च को मेडिकल थाने पर बेटियों की मिसिंग की शिकायत दी गई थी। दोनों घर से कार लेकर निकलीं। एक बच्ची 16 साल और दूसरी बच्ची 18 साल की है। शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस टीमें सक्रिय हुईं। दोनों बहनों की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई, जो मुंबई मिली। अभिषेक तिवारी ने बताया कि लेडी ऑफिसर पूजा पवार के साथ चंद्रकांत व एक अन्य ऑफिसर की टीम केस में लगाई गई। टीम मुंबई गई। चंद्रकांत पहले एक केस में मुंबई पुलिस की हेल्प कर चुके थे, इसलिए वो मुंबई पुलिस के टच में थे। इससे हमें काफी हेल्प मिली। मेरठ से टीम वाया रोड ही मुंबई पहुंची। जहां से बच्चियों को लेकर आए। बच्चियों को फिलहाल आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। 10 भाषाओं में सिंगिंग जानती हैं दोनों लड़कियां दोनों बच्चियां काफी टैलेंटेड है। हिंदी सहित 10 भाषाओं में सिंगिंग जानती हैं। दोनों बहनों ने अपने बयान में बताया कि वो सिंगर बनने के लिए मुंबई आई थीं। खुद की पंच गाड़ी से ही मुंबई चली गईं। खुद कार ड्राइव नहीं कर सकती थीं इसलिए दोनों ने एक एप से ड्राइवर भी 8 हजार रुपए में बुक कर लिया। बच्चियों के पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में एक भाई है जो पढ़ता है। मां आयुर्वेदिक दवाओं का काम करती हैं। मां बोलीं- मेरठ पुलिस का थैंक्यू दोनों बच्चियों की मां ने दैनिक भास्कर से ऑनकैमरा बात नहीं की, लेकिन सारा वाकया बयां किया। घटना के बाद पहले ही वह काफी घबराई हुई हैं, बहुत परेशान हैं। महिला ने बताया कि मेरी दोनों बेटियां सकुशल लौट आई हैं इसके लिए मेरठ पुलिस का बहुत थैंक्यू। 'खबर को गलत तरीके से फैलाए जाने से परेशान हूं' मां ने बताया कि इस खबर को गलत तरीके से फैलाया गया है। इससे मैं बहुत परेशान हूं, तनाव से बाहर नहीं आ पा रही हूं। लोग हमारे बारे में बहुत गलत बातें कर रहे हैं। पड़ोसी हमें गलत तरह से ट्रीट कर रहे हैं। बेटियां बिना बताए गईं लेकिन गलत काम नहीं किया बच्चियों की मां ने कहा कि-मुझे तसल्ली है मेरी बेटियां आ गईं, इनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो मैं पता नहीं क्या करती? मेरी बेटियां मुझे बिना बताए घर से गईं, मुझे इसका दुख है। वो अपने मन की बात मुझसे भी शेयर नहीं कर पाईं इसलिए मैं परेशान हूं, लेकिन मेरी बेटियों ने कोई गलत काम नहीं किया। वो एक अच्छे काम के लिए अपना भविष्य बनाने के लिए घर से गई थीं। मुंबई में वो खुद अपने खर्चे पर होटल में रुकीं। किसी के साथ नहीं बल्कि घर से अपनी ही कार लेकर वो मुंबई गईं। कार ड्राइव नहीं आती थी तो पैसों से ड्राइवर हायर करके गईं। बेटियों ने किसी से भी एक रुपए की मदद नहीं ली,न पैसा मांगा। बल्कि उन्होंने अपनी सेविंग्स के पैसे मुंबई जाने में खर्च कर दिए। खुद के पैसों से आना-जाना किया। लोगों ने कहा-सिंगर मत बनो, इसलिए चुपचाप ऑडिशन देने गईं महिला ने बताया कि मेरी बेटियां सिंगर बनना चाहती हैं। आज मेरे पति जिंदा होते तो मेरी बेटियों का सिंगर बनने का सपना जरूर पूरा होता। लेकिन एक साल पहले पति की मौत के बाद हमारा सबकुछ उजड़ गया। तीन बच्चों की जिम्मेदारी मैं अकेले संभाल रही हूं। बेटियो का सपना गायक बनने का है, लेकिन पिता के गुजरने के बाद लोग इनसे कहते कि सिंगिंग छोड़ दो, कुछ और काम करो। मगर बच्चियों का सपना सिंगर बनने का है। बार-बार लोग इनको सिंगिंग छोड़ने के लिए प्रेशराइज करते हैं, इससे बच्चियां परेशान हो चुकी हैं। यू-ट्यूब से सीखी सिंगिंग महिला ने बताया कि दोनों बच्चियों ने किसी क्लास में जाकर नहीं बल्कि ऑनलाइन यू-ट्यूब से ही दूसरे लोगों को सुनकर सिंगिंग सीखी है। 10 लैंग्वेज में ये दोनों बहनें गाने गा लेती हैं। कोरियन, फ्रैंच,चाइनीज, अरेबियन और भी काफी भाषाओं में खुद ही गाना सीखा है। हम तो समझ भी नहीं पाते। घर पर रहकर दोनों ने खुद म्यूजिक सीखा। खुद ही एक सिंगिंग टैलेंट शो का ऑडिशन भर दिया। पहला ऑडिशन दोनों ने घर पर बैठकर ही क्लियर कर लिया। दोनों पास हो गईं। इसी शो के सेकेंड ऑडिशन के लिए दोनों को मुंबई से कॉल आया था। बेटियों ने डर के मारे मुझे भी ऑडिशन के बारे में नहीं बताया। इन्हें लगा कि मुझे बताएंगी तो मैं इनको गाने से रोक दूंगी। इसलिए दोनों मुझे बिना बताए चुपचाप ही अपनी सेविंग मनी और फर्स्ट राउंड की जो विनिंग मनी थी उसे लेकर मुंबई चली गईं। लेकिन जिस दिन इनका ऑडिशन था उसी दिन पुलिस वहां पहुंची और बच्चियों को ले आई। 'पुलिसवालों ने भी की सिंगिग की तारीफ' मुझे दुख है कि बेटियां अपना करियर बनाने के लिए जैसे गई थीं जिसमें उन्होंने अपना सारा पैसा भी लगा दिया। लोगों की बुरी भी बनी और ऑडिशन भी नहीं दे पाईं। मेरी बेटियों ने कोई ऐसा काम नहीं किया कि परिवार की शर्मिदगी हो बस इन्होंने मुझे ऑडिशन के बारे में नहीं बताया ये कमी रह गई। पुलिसवालों ने जो पूछा बेटियों ने सब सच धड़ल्ले से बताया है। रास्तेभर पुलिसवालों को भी बेटियों ने गाने सुनाए। सभी ने उनकी सिंगिंग की तारीफ की है। साउथ कोरियन बीटीएस ग्रुप के साथ गाना चाहती हैं महिला का कहना है कि लोग तो रील में टाइम गंवाते हैं। लेकिन मेरे बच्चे आगे बढ़ने के लिए इंटरनेट यूज करते हैं। बेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें सर्च करता है। बेटियां साउथ कोरिया के सिंगिंग ग्रुप बीटीएस ग्रुप के लीड सिंगर वी के साथ काम करना चाहती हैं। दोनों बेटियां साउथ कोरिया जाना चाहती हैं। उसके लिए इनको 35 लाख रुपयों की जरूरत है। बच्चियों के पापा नहीं हैं, मेरे पास पैसा है नहीं, ये पैसा कहां से आता इसलिए ये अपना सपना पूरा करने के लिए चुपचाप घर से चली गईं। कुछ हद तक बाहरी लोग भी कारण हैं जो कहते हैं बेटियों की शादी कर दो, जबकि मेरी एक बेटी अभी 16 साल की ही है। महिला ने बताया कि सिंगिंग कॉन्सर्ट में 50 लाख और कार का इनाम था। आखिर में पूरा मामला जानिए घटना 10 मार्च की दोपहर की है। महिला अपने बेटे को परीक्षा दिलाने स्कूल लेकर गई थी। घर में दोनों बेटियां अकेली थीं। मां के घर से जाते ही दोनों बहनों ने ड्राइवर बुलाया और बॉय रोड कार से ही मुंबई के लिए निकल गईं। जब मां घर पहुंची तो बेटियो को न देखकर घबरा गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चियो की तलाश शुरू कर दी और उनकी लोकेशन मिल गई। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… बेटी मोबाइल पर बात करती थी, पिता ने मार डाला:गोरखपुर में हंसिए से गला काटा, पत्नी से झूठी कहानी गढ़वाई ‘मेरी बेटी किसी लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मान रही थी। 13 मार्च को भी मैंने उसे मोबाइल पर बात करते देखा। जब डांटा तो जवाब देने लगी। मैंने उसे एक थप्पड़ मार दिया। तभी बेटी ने भी हाथ उठा दिया। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। तुरंत कमरे में रखी हंसिया लेकर आया और उस पर करीब 8 से 10 वार किए। खून से लथपथ हो गई तो मैं घबरा गया। पत्नी के साथ उसे मेडिकल कालेज लेकर आया, लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर झूठी कहानी गढ़ी।' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध की विभीषिकाः जंग की आग से बढ़ रहा जलवायु संकट
    Next Article
    यूपी के 43 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में हल्की बारिश से बदला मौसम, बांदा का 2°C गिरा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment