Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल मंदिर में महिला श्रद्धालु की चेन चोरी:बल्लीपरवा निवासी ANM ने दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर में मंगलवार सुबह दर्शन के दौरान एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी हो गई। बल्लीपरवा निवासी एएनएम सुनैना सिंह पत्नी राम आश्रय सिंह ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। सुनैना सिंह मंदिर में दर्शन कर रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना का पता चलते ही महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी ली। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाओं को देखते हुए, पुलिस ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत मिली है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने महिलाओं को दिया राजनीतिक आरक्षण:कमलावती सिंह बोलीं- यूपी में तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव
    Next Article
    Vijay Rashmika Wedding Campaign: 72 घंटे में रिकॉर्ड 30 करोड़ व्यूज... विजय-रश्मिका 'वेडिंग कैंपेन' के जरिए 'मान्यवर' ने रचा इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment