Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के स्वागत में वाहनों की ओवरटेकिंग पर विवाद:देवरिया में दोनों पक्षों पर केस: VIDEO से पहचान, 10 से ज्यादा नामजद

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाहनों को आगे-पीछे करने और ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए हैं। एक पक्ष से सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा के चालक इंद्रेश यादव समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर लार ब्लॉक प्रमुख के पति अमित सिंह बबलू, शुभम जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। घटना मंगलवार को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे के पास हुई। भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी गोरखपुर एयरपोर्ट से लौट रहे थे। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़क किनारे जुटे थे। इसी दौरान वाहनों को आगे निकालने और ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। भाजपा झंडे लगे डंडों से हमला करने का आरोप शुभम जायसवाल की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके साथ भाजपा के झंडे लगे डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के वाहन में भी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। घायल शुभम जायसवाल को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप घटना के बाद दोनों पक्षों ने गौरीबाजार थाने में तहरीर दी। शुभम जायसवाल, निवासी बढ़या हरदो, थाना मईल की तहरीर पर इंद्रेश यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इंद्रेश यादव की तहरीर पर शुभम जायसवाल, लार ब्लॉक प्रमुख के पति अमित सिंह बबलू समेत अन्य के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के साथ वाहन से कुचलने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो और साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस गौरीबाजार पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में भगवान रामलला को बांधी गई राखी:केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से बनी है, बहन के यहां से भेजी गई
    Next Article
    प्रयागराज में बिजली टॉवर पर चढ़ 6 घंटे किया ड्रामा:बारिश से 50 बीघा फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए जान जोखिम में डाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment