Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में भगवान रामलला को बांधी गई राखी:केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से बनी है, बहन के यहां से भेजी गई

    5 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर अयोध्या में भगवान रामलला को उनकी बहन शांता के आश्रम से आई खास राखी बांधी गई। गुरुवार को आश्रम की महिलाओं ने केले के तने के धागे, मोतियों और जरी से यह राखी तैयार की थी। इसे रामलला के अर्चक को सौंपा गया था। शुक्रवार को पुजारी संतोष तिवारी ने विधि-विधान से रामलला को राखी बांधी। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भी बांधी राखी रक्षाबंधन के मौके पर कनक भवन, हनुमानगढ़ी, श्रीरामवल्लभाकुंज और रामलला सदन समेत कई मंदिरों में भगवान को राखी बांधी गई। संतों ने भगवान से मानवता की रक्षा और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। अयोध्या में संतों और प्रमुख लोगों को भी शिष्यों व बहनों ने राखी बांधी। इनमें अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य और रामलला सदन के महंत जगदगुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य शामिल रहे। इसके अलावा जगदगुरु रामानंदाचार्य रामदिनेशाचार्य, जगदगुरु अर्जुन द्वाराचार्य महंत कृपालु रामभूषण देवाचार्य, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और महापौर महंत गिरीशपति तिवारी को भी राखी बांधी गई। सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं को बांधा रक्षासूत्र रक्षाबंधन पर सरयू के स्नान घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तीर्थ पुरोहितों ने अपने भक्तों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके सुख-समृद्धि व कल्याण का आशीर्वाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में छाए बादल, रक्षाबंधन पर उमस बढ़ाएगी परेशानी:हल्की बारिश के आसार, 33°C तापमान; 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
    Next Article
    भाजपा नेता के स्वागत में वाहनों की ओवरटेकिंग पर विवाद:देवरिया में दोनों पक्षों पर केस: VIDEO से पहचान, 10 से ज्यादा नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment